How to Remove Holi Color: होली के अगले दिन आपको भी जाना है ऑफिस? तो जानिए जल्दी रंग छुटाने के उपाय

How to Remove Holi Color: होली के दिन आप चाहे कितना भी बचने की कोशिश करें, लेकिन कोई न कोई आपको रंग लगा ही देता है। अब होली के अगले दिन किसी को ऑफिस तो किसी को स्कूल जाना होता है। इसलिए हर कोई होली बीतने के बाद रंग छुड़ाने की टेंशन में परेशान रहता [...]

By Team Khana Talkies · 2/3/2023

How to Remove Holi Color: होली के दिन आप चाहे कितना भी बचने की कोशिश करें, लेकिन कोई न कोई आपको रंग लगा ही देता है। अब होली के अगले दिन किसी को ऑफिस तो किसी को स्कूल जाना होता है। इसलिए हर कोई होली बीतने के बाद रंग छुड़ाने की टेंशन में परेशान रहता है, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हम आपको आज इस आर्टिकल में कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनसे आप आसानी से अपने इन रंगों को हटा सकते हैं।

How to Remove Holi Color: होली के अगले दिन आपको भी जाना है ऑफिस? तो जानिए जल्दी रंग छुटाने के उपाय

दही और नींबू का करें इस्तेमाल

अगर आप भी चाहते हैं कि होली का रंग जल्दी से निकल जाए (how to remove holi colour from face home remedies) तो 1 कटोरी में 2 टेबलस्पून दही में नींबू की 4 से 5 बूंदें डालकर मिक्स करें। अब इसे रंग वाले स्थान पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और ताजे पानी से धो लें। इससे आपके स्किन पर नमी बरकरार रहेगी और रंग भी जल्द छुट जाएगा। Also Read: Alia Bhatt Transformation Diet: आखिरकार आलिया भट्ट की डाइट लिस्ट आई सामने, इन सुपरफूड से कम किया अपना वजन

चावल का आटा और दही का इस्तेमाल

बहुत कम लोग यह जानते होंगे कि चावल का आटा एक नेचुरल स्क्रबर माना गया है। चावल के आटे का इस्तेमाल आप अपने स्किन की डेड स्किन को साफ करने के लिए यूज कर सकती हैं। इसके अलावा, अगर आपको होली के बाद अपने शरीर से रंग हटाना है, तो नहाते वक्त चावल के आटे और दही का एक मिश्रण बना लें और इसे लगाकर त्वाचा को साफ करें। इसे शरीर पर लगा रंग हल्का हो जाएगा। Also Read: Health Tips: इस बीमारी का रामबाण इलाज है बेसन, फायदे जान रह जाएंगे दंग

बेसन से आएगा निखार

बेसन भी होली के रंग को छुटाने के लिए बेहद असरदार है। इसके लिए आप दूध-हल्दी और बेसन को मिलाकर उबटन तैयार कर लें और फिर नहाते समय इसका इस्तेमाल करें। इसे अपने पूरे शरीर पर लगाकर स्क्रब करें। इसके बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें। Also Read: Health Tips: कहीं आपकी किडनी भी तो नहीं हो रही है खराब? जानिए ये संकेत

होली में अपनाएं यह टिप्स

होली खेलने से पहले शरीर पर जैतून का तेल लगाएं।
नहाने से पहले ग्लिसरीन और गुलाब जल को एक साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
एक बात का ध्यान रखें कि होली खेलने के बाद कभी भी स्किन को जोर से ना रगड़े। इससे आपकी स्किन खराब हो सकती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full