Alia Bhatt Transformation Diet: बॉलीवुड एक्टर आलिया भट्ट आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्टिंग के साथ-साथ अब वह अपनी एक प्यारी-सी बेटी का भी ख्याल रखती हैं। जी हां, आलिया भट्ट ने कुछ समय पहले ही एक बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म से पहले आलिया भट्ट का वजन काफी बढ़ गया था, लेकिन बेटी को जन्म देने के बाद आलिया ने जिस तरह से अपना वजन कम किया है। उसने सभी को हैरानी में डाल दिया है।

आलिया भट्ट ने बताया अपने वेट लॉस का राज
दरअसल, आलिया भट्ट ने अपने एक वीडियो में यह बताया था कि उन्होंने कैसे अपना वजन इतनी आसानी से कम कर लिया था। तो अगर आपका वजन भी बढ़ गया है और आप उसे कम करना चाहती हैं। तो आलिया भट्ट की डाइट आपके लिए लाभदायक हो सकती है। तो आइए जानते हैं आलिया भट्ट की वेट लॉस डाइट क्या है? Also Read: Health Tips: इस बीमारी का रामबाण इलाज है बेसन, फायदे जान रह जाएंगे दंग
आलिया भट्ट वेट लॉस डाइट
नाश्ते में चिया सीड का पुडिंग। जी हां, आलिया नाश्ते में चिया सीड का पुडिंग लेती हैं। चिया सीड्स के कई बेनिफिट्स हैं। चिया में 69 कैलोरी, 4 ग्राम फैट, 2 ग्राम प्रोटीन और 5 ग्राम फाइबर पाया जाता है। यह वजन घटाने में मदद तो करता ही है साथ ही यह आपको हेल्दी भी रखता है, जिससे आपको कमजोरी नहीं लगती है। Also Read: World Obesity Day 2023: बढ़ते मोटापे को ना करें नजरंदाज, वरना आपका स्वास्थ्य हो सकता है खराब
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
चिया सीड्स हमारी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स के साथ ही ओमेगा-6 फैटी एसिड्स भी मौजूद होते हैं, जो हार्ट अटैक जैसी समस्या से हमारा बचाव करती है। इससे हमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन भी मिलती है और यह हमारी हड्डियों को भी मजबूत करता है। Also Read: Health Tips: कहीं आपकी किडनी भी तो नहीं हो रही है खराब? जानिए ये संकेत






