- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, South Indian
- Course
- Breakfast, Lunch
Moongdal Dosa Recipe: साउथ इंडियन डिशों में डोसा कई लोगों का फेवरेट होता है. मगर क्या आपने कभी मूंगदाल का डोसा (Moongdal Dosa Recipe) खाया है. मूंगदाल का डोसा हेल्दी होने के साथ-साथ खाने में भी काफी टेस्टी और क्रिस्पी होता है. वहीं प्रोटीन और फाइबर से भरपूर मूंगदाल का डोसा आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाता है. तो आइए हम आपको बताते हैं मूंगदाल का डोसा बनाने की रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप फटाफट से टेस्टी और हेल्दी डिश रेडी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – गर्मियों में त्वचा की डलनेस से हैं परेशान, तो हर सुबह करें इस हेल्दी ड्रिंक का सेवन, चेहरा पर आएगा नेचुरल निखार
Ingredients
- 1 कप मूंगदाल
- ½ कप चावल
- 2 हरी मिर्च
- 1 इंच अदरक
- 2 बारीक कटी हुई प्याज
- 1 बारीक कटी हुई गाजर
- 2 चम्मच घिसी हुई पनीर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच इनो
- 4-5 लहसुन की कलियां
- नमक
Method
मूंगदाल का डोसा बनाने के लिए सबसे पहले मूंगदाल और चावल को रातभर पानी में भिगो दें.
लगभग 4-5 घंटों बाद मूंगदाल, चावल, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और नमक को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें.
अब इस पेस्ट को बॉउल में पलटें. फिर इसमें इनो और हल्का सा पानी डालकर मिक्स करें.
इसके बाद गैस पर तवा गर्म करें और डोसे का बैटर डालकर फैलाएं.
फिर डोसे पर प्याज, गाजर, पनीर, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा तेल स्प्रेड करें.
कुछ देर तक पकाने के बाद डोसे को बीच में से फोल्ड कर दें.
बस आपका हाई प्रोटीन टेस्टी और हेल्दी डोसा बनकर तैयार है. इसे नारियल और प्याज टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें.






