- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
Bread Cutlet Recipe: सुबह के नाश्ते में कई लोग ब्रेड और बटर खाना पसंद करते हैं. ब्रेड और बटर का सेवन सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है. हालांकि हर रोज ब्रेड बटर खाना थोड़ा बोरिंग लगने लगता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो ब्रेकफास्ट में ब्रेड कटलेट (Bread Cutlet Recipe) ट्राई कर सकते हैं. ब्रेड कटलेट की आसान रेसिपी फॉलो करके आप झटपट तरीके से स्वादिष्ट और कुरकुरे स्नैक्स तैयार कर सकते हैं. वहीं हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ ब्रेड कटलेट सर्व करके आप इसे बच्चों का भी फेवरेट बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं ब्रेड कटलेट की इजी रेसिपी.
ये भी पढ़ें – प्याज की करी बनाने की रेसिपी (Onion Curry Recipe)
Ingredients
Method
नाश्ते में ब्रेड कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले आलू को अच्छी तरह से मैश कर लें.
इसके बाद ब्रेड के ब्राउन पार्ट को काटकर अलग कर दें. अब ब्रेड को पानी में भिगोकर निचोड़ें और प्लेट में तोड़कर रख लें.
इसके बाद ब्रेड को आलू में मिक्स कर दें. फिर इसमें प्याज, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, जीरा पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट और नमक एड करें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने केबाद इसकी छोटे-छोटे बॉल्स बना लें और इसे हल्का सा प्रेस करके कटलेट का शेप दे दें.
अब पैन में तेल गर्म करें और गैस को मीडियम फ्लेम पर सेट कर दें. इसके बाद सभी कटलेट को एक-एक करके पैन में डाल दें.
वहीं गोल्डन ब्राउन होने के बाद कटलेट को निकालकर पेपर टॉवल पर रखें. इससे कटलेट का एक्सट्रा ऑयल पेपर में अब्जॉर्ब हो जाएगा.
बस आपके टेस्टी और कुरकुरे ब्रेड कटलेट तैयार हैं. अब इसे हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.






