- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
Onion Curry Recipe: कुकिंग के दौरान प्याज का इस्तेमाल खाने में स्वाद का तड़का लगाने का काम करता है. ऐसे में हर तरह के व्यंजन में प्याज आपने कई बार खाई होगी. लेकिन क्या आपने कभी प्याज की करी (Onion Curry Recipe) ट्राई की है. प्याज की करी बनाने की रेसिपी काफी इजी है. ऐसे में अगर आप चाहें तो महज 30 मिनट के अंदर प्याज की करी बनाकर स्वादिष्ट खाना तैयार कर सकते हैं. वहीं रोटी या नॉन के साथ प्याज की करी परोस कर आप लंच और डिनर को सुपर टेस्टी बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं प्याज की करी बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – मिनटों में बनाएं सूजी की कुरकुरी और बेहद ही टेस्टी जलेबी, घरवाले खाते रह जाएंगे
Ingredients
Method
प्याज की स्वादिष्ट करी बनाने के लिए कड़ाही में तेल गर्म करें. फिर इसमें जीरा डालकर भूनें.
जीरा गोल्ड ब्राउन होने के बाद कड़ाही में प्याज डाल दें और इसे सॉफ्ट होने तक पकाएं.
अब कड़ाही में टमाटर एड करें और 2-3 मिनट तक इसे भूनें.
वहीं टमाटर गलने के बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक मिक्स कर दें.
इसके बाद कड़ाही में पानी डालें और इसे ढक कर 10-15 मिनट तक पका लें.
अब ग्रेवी गाढ़ी होने के बाद गैस बंद कर दें. फिर इसे हरा धनिया से गार्निश करें.
बस प्याज की करी तैयार है. अब इसे खाने में गर्मा गर्म रोटी या नॉन के साथ सर्व करें.






