- Prep
- 7h
- Cook
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Himachal pradesh, Indian, north indian, pahadi dish
- Course
- dinner, Lunch, Main Course
Himachali Madra Recipe : जब भी कुछ नया ट्राई करने का मन करें तो बस यह जरूर ट्राई करे, झटपट स्वाद से भरपूर मात्रा 15 मिनट में बनने वाली हिमाचल प्रदेश की रीजनल फेमस डिश मद्रा ( Madra ) की रेसिपी। चलिए फिर बिना समय खराब किए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 250 Gram काबुली
- 500 Ml दही
- 3 tbsp देसी घी
- स्वाद अनुसार नमक
- 1 tbsp गरम मसाला
- 1 tp धनिया पाउडर
- 1 tp लाल मिर्च पाउडर
- ½ tbsp हल्दी पाउडर
- 2 tbsp चावल का आटा
- 1 tsp शाही जीरा
- 1 Inch दालचीनी
- 2-3 हरी इलायची
- 1 बड़ी इलाइची
- 2-4 लौंग
- 4–5 काली मिर्च
- 1 तेज़ पत्ता
Method
सबसे पहले रात को काबुली चना को पानी में भिगोकर 7-8 घंटे रख दें।
अब इसे उबाल लें 3-4 सीटी के लिए, जब आपका चना गल जाए तब तक के लिए।
एक बड़े कटोरे में दही शामिल करें, उस में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वाद अनुसार, धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अब एक मिट्टी के बर्तन में देसी घी गरम करें, धीमी आंच पे सारे खड़े मसाले डालकर 2-3 मिनट पकाएं।
इस में कटेली 4 हरी मिर्ची डालें।
इस में दही वाले मिश्रण डाले, और अच्छे से 10-15 मिनिट पकाए, जब तक घी अपर न आ जाए।
अब इस में उबला हुआ चना डालें, गरम मसाला पाउडर डालें और 5 मिनट के लिए पकाए और गरमा गरम सर्व करें।






