- Prep
- 30 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 50 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, South Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
Onion Tomato Dosa Recipe: साउथ इंडियन डिशों में डोसे का नाम काफी कॉमन होता है. वहीं कुछ लोग घर पर डोसा बनाना पसंद करते हैं. ऐसे में प्लन डोसा और मसाला डोसा ज्यादातर लोगों की पहली च्वाइस होती है. लेकिन अगर आप चाहें तो अनियन टोमैटो डोसा की आसान रेसिपी (Onion Tomato Dosa Recipe) फॉलो करके कुछ डिफरेंट ट्राई कर सकते हैं. अनियन टोमैटो डोसा खाने में बेहद स्वादिष्ट और क्रिस्पी भी होता है. वहीं सांभर या नारियल की चटनी के साथ अनियन टोमैटो डोसा का स्वाद डबल हो जाता है. तो आइए जानते हैं अनियन टोमैटो डोसा बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – तपती गर्मी में आपकी बॉडी को सुपर कूल कर देगा खरबूजा मिल्क शेक, 5 मिनट में बनकर होगा रेडी
Ingredients
Method
घर पर अनियन टोमैटो डोसा बनाने के लिए सबसे पहले चावल के आटे और दाल के आटे को मिक्स कर लें.
अब इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नमक और धनिया की पत्तियां डालें और पानी एड करते हुए डोसे का बैटर तैयार कर लें.
इसके बाद गैस पर नॉन स्टिक तवा गर्म करें. फिर गैस को मीडियम फ्लेम पर सेट करके तवे पर तेल अप्लाई करें.
इसके बाद तवे पर हल्का सा पानी स्प्रे करें और तवे को पोंछकर डोसे का बैटर डालें.
डोसे को धीमी आंच पर अच्छी तरह से पका लें. फिर इसे पलटकर दूसरी तरफ भी पकाएं.
वहीं गोल्डन ब्राउन होने के बाद डोसे को उतार कर प्लेट में रख लें.
बस आपका क्रिस्पी और टेस्टी डोसा तैयार है. अब इसे सांभर या चटनी के साथ सर्व करें.






