- Prep
- 5 min
- Cook
- 3 min
- Total
- 7 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks
इन दिनों तपती गर्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे में चिलचिलाती धूप दिनभर परेशान तो करती ही है और साथ ही ये हमारी सारी एनर्जी को भी खत्म कर देती है। अगर आप भी रोजाना गर्मी से परेशान रहते हैं और कोई एनर्जी बूस्टर ढूंढ रहे हैं, तो हम आपको आज एक बेस्ट बेस्ट ड्रिंक बनाना सिखा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं खरबूजा मिल्क शेक (Muskmelon Milk Shake) के बारे में गर्मियों के लिए आपकी सबसे बेस्ट ड्रिंक बन सकती है।
बता दें खरबूजे से बना शेक (Muskmelon Milk Shake) पीने में तो बेहद टेस्टी लगता ही है और साथ ही ये आपके हाजमे का भी खास ख्याल रखता है। सबसे बड़ी बात ये है कि इसे बनाने में आपको बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को ये शेक बहुत पसंद आएगा। अगर आपके पास समय की कमी है तो हम आपको यह बता दें कि इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है और ये झटपट बन जाता है। खरबूजा मिल्क शेक (Muskmelon Milk Shake) गर्मियों के मौसम में आपकी बॉडी को सुपर कूल रखेगा। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
Ingredients
Method
सबसे पहले खरबूजा धोइये और फिर इसके छिलके उतारकर उसे बड़े बड़े टुकड़े में काट लीजिये।
खरबूजे का बीज निकालकर अलग कर लें।
अब मिक्सर में खरबूजे के टुकड़े, शक्कर, इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर लें।
जब खरबूजा अच्छे से पीस जाए तो मिक्सर में ठंडा दूध डालें और एक बार और अच्छे से चला लें।
जब दूध और खरबूजा अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसमें बर्फ के टुकड़े डालें और मिक्सर को चला लें।
अब इसे सर्विंग गिलास में निकालें और इसके ऊपर काजू बादाम को छोटे पीस में काटकर या फिर उनके पाउडर को ऊपर से डालकर सजा दीजिए।
इस तरह आपका खरबूजा मिल्क शेक मिनटों में बनकर तैयार है।






