- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
Palak Paneer Kofta Recipe: स्वादिष्ट खाना सर्व करने के लिए कुछ लोग डिनर में पालक पनीर की सब्जी बनाना पसंद करते हैं. हालांकि खाने में कुछ अलग ट्राई करने के लिए आप पालक पनीर कोफ्ते की रेसिपी (Palak Paneer Kofta Recipe) फॉलो कर सकते हैं. पालक पनीर कोफ्ता हेल्दी होने के साथ-साथ स्वाद में भी लाजवाब होता है. ऐसे में पालक पनीर कोफ्ता बनाकर आप डिनर में लजीज और जायकेदार डिश सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं पालक पनीर कोफ्ता बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – हैदराबादी चिकन बिरयानी की रेसिपी ( Hyderabadi Chicken Biryani Recipe)
Ingredients
Method
डिनर में पालक पनीर कोफ्ते की डिलिशियस रेसिपी ट्राई करने के लिए कटी हुई पालक और घिसी हुई पनीर को मिला लें.
अब पालक में लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और नमक डालकर मिक्स करें. इसके बाद मैश किए हुए आलू को इसमें मिला दें.
एक कटोरी में मक्के का आटा लें. इसमें पानी डालकर घोल बनाएं और इसे पालक में एड कर दें.
आखिर में तेल डालकर सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला लें. फिर इस मिक्सचर से पकौड़े के आकार की गोलियां बनाएं.
पैन में तेल गर्म करें और सभी पकौड़ों को धीमी आंच पर तल लें. वहीं कुरकुरे और गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे निकालकर प्लेट में रख लें.
इसके बाद पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें जीरा और हींग एड करें. जीरा चटकने के बाद इसमें अदरक और हरी मिर्च डाल दें.
अब कटोरी में दही लें. इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से फेंट लें. फिर इस मिक्सचर को पैन में मिक्स कर दें.
अगर आप चाहें तो ग्रेवी में टोमैटो प्यूरी भी डाल सकते हैं. इसके बाद ग्रेवी में पानी डालें और ग्रेवी गाढ़ी होने तक पकाएं.
आखिर में पालक और पनीर के कोफ्ते डालकर कुछ देर तक पकने के लिए छोड़ दें. अब गैस बंद करें और इसे हरा धनिया से गार्निश कर लें.
बस आपका पालक पनीर कोफ्ता तैयार है. अब इसे डिनर में रोटी और चावल के साथ सर्व करें.






