- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Snacks
फ्रेंच फ्राइज रेसिपी: आलू से बनी हर एक डिश बेहद स्वादिष्ट होती है। ऐसी ही एक डिश फ्रेंच फ्राइज है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ़ करें उतनी कम है। वैसे तो इसे फ्रेंच में बहुत पसंद किया जाता है, लेकिन अपने बेहतरीन स्वाद के कारण ये पूरे भारत देश में लोकप्रिय है। इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है। आप इसे स्नैक्स में खा सकते हैं।

आप सभी ने फ्रेंच फ्राइज खाया होगा, लेकिन अगर अभी तक नहीं खाया है तो आप एक स्वादिष्ट और बेहतरीन स्वाद से अनजान है। पर Khana.behindtalkies आपके स्वाद के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा। जी, हां आज हम आपको फ्रेंच फ्राइज बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 250 ग्राम आलू
- तेल
- नमक
Method
फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि (How to make French Fries Recipe In Hindi)
सबसे पहले आप 4 कप पानी लें और इसमें नमक डाल कर उबाल दें। अब आप आलू को पतला काट लें। इसके बाद जब पानी में उबाल आ जाए, तो उसमें आलू डालकर छोड़ दें और गैस बंद कर दें। इसके बाद आप आलू से पानी निकाल कर टिश्यू पेपर या सूखे कपड़े पर रख लें। फिर आप एक बड़े पैन में तेल गरम कर लें और आलू के टुकड़े डाल दीजिए। अब गैस को धीमा कर दें और आलू को ब्राउन होने तक पकने दीजिए। इसके बाद सभी आलूओं को तेल से निकाल लें और टिश्यू पेपर पर रख दें। अब आप इसे सभी को सर्व करें।






