- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast
हंग कर्ड सैंडविच रेसिपी: सुबह- सुबह बच्चों को एक पौष्टिक नाश्ता देना आपकी ड्यूटी होती है। लेकिन, समझ ही नहीं आता है कि आखिर ऐसा कौन- सा पौष्टिक नाश्ता दे, जिसे खाने के बाद उनमें एनर्जी आए और उनका पेट भी भरा रहे। अगर आप इंटरनेट पर ऐसी किसी रेसिपी के तलाश में हैं तो हम आपकी इस तलाश को पूरा करेंगे। जी, हां आप हंग कर्ड सैंडविच को बनाकार अपने बच्चों की सेहत का ध्यान रख सकते हैं।

बहुत- से बच्चे होते हैं जो खाना नहीं खाते हैं और बाहर की चीजे खाकर खुद की तबियत बिगाड़ लेते हैं। ऐसे बच्चों के लिए हंग कर्ड सैंडविच एक अच्छा विकल्प है। लेकिन, क्या आपको हंग कर्ड सैंडविच बनाना आता है? अगर नहीं तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको हंग कर्ड सैंडविच की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 10 ब्रेड के स्लाइस
- हंग कर्ड
- शिमला मिर्च
- गाजर
- टमाटर
- हरी मिर्च
- हरा धनिया
- काली मिर्च पाउडर
- चाट मसाला
- नमक
- देसी घी या बटर
Method
सबसे पहले आप गाजर को कद्दूकस कर लीजिए। फिर शिमला मिर्च, प्याज और टमाटर को बारीक टुकड़ों में काट लीजिए। अब सब्जियों को हंग कर्ड में मिला लें। इसके बाद स्वादानुसार नमक डालें। अब इसमें काली मिर्च पाउडर और चाट मसाला डाल दें। फिर इसमें बारीक कटा हरा धनिया डाल कर दें। अब इस मिश्रण को ब्रेड स्लाइस पर लगा लें। अब तवा को गर्म कर लें और उस पर देसी घी या मक्खन लगा लें। दो ब्रेड स्लाइस के बीच बैटर रखकर। सैंडविच को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेक लें। अब आपका हंग कर्ड सैंडविच बनकर तैयार है। आप इसे अपने परिवार के सभी सदस्यों को सर्व करें।






