- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- dinner, Lunch
Kadai Paneer Recipe: भारत की स्पेशल डिशों में कड़ाही पनीर का नाम भी शामिल है. खासकर पनीर की सब्जी खाने के शौकीन लोग अक्सर घर में कड़ाही खाना पसंद करते हैं. मगर काफी कोशिशों के बाद भी घर में होटल जैसी कड़ाही पनीर (Kadai Paneer Recipe) नहीं बनती है. इसलिए हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं कड़ाही पनीर बनाने की बेस्ट रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप मिनटों में होटल जैसी टेस्टी और लजीज सब्जी तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कड़ाही पनीर बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – नाश्ते में ट्राई करें क्रिस्पी और स्पाइसी सूजी कॉर्न टिक्की की रेसिपी (Sooji Corn Tikki Recipe)
Ingredients
Method
घर पर कड़ाही पनीर की सब्जी बनाने के लिए कड़ाही पनीर में तेल गर्म करें और इसमें जीरा डाल दें.
जीरा चटकने के बाद कड़ाही में प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें. वहीं प्याज सॉफ्ट होने के बाद इसमें शिमला मिर्च एड कर दें.
शिमला मिर्च को 1 मिनट भूनने के बाद कड़ाही में टमाटर के साथ अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें. फिर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर दें.
अब कड़ाही में धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर मिलाएं.
जब टमाटर का मिक्सचर अच्छी तरह से पक जाए. तो कड़ाही में पनीर डालकर गैस फ्लेम को धीमा कर दें.
इसके बाद पनीर को 2-3 मिनट तक भूनें. आखिर में कसूरी मेथी को मसलकर पनीर में डाल दें.
बस आपकी कड़ाही पनीर तैयार है. अब इसे हरा धनिया से गार्निश करके रोटी या नॉन के साथ सर्व करें.






