- Prep
- 20 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 50 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
Sooji Corn Tikki Recipe: हर रोज एक जैसा नाश्ता करके लोग अक्सर बोर हो जाते हैं. जिसके चलते लोग नाश्ते में कुछ नया ट्राई करना पसंद करते हैं. ऐसे में आप सूजी कॉर्न टिक्की बना सकते हैं. सूजी कॉर्न टिक्की (Sooji Corn Tikki Recipe) का सेवन सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है. वहीं टोमैटो सॉस के साथ क्रिस्पी और स्पाइसी सूजी कॉर्न टिक्की परोस कर आप ब्रेकफास्ट को डबल टेस्टी बना सकते हैं. वहीं सूजी कॉर्न टिक्की बनाने की रेसिपी भी काफी आसान है. तो आइए जानते हैं सूजी कॉर्न टिक्की बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – गर्मी के मौसम में लू से बचाएगा तरबूज-कॉर्न सलाद, शरीर रहेगा तरोताजा
Ingredients
Method
नाश्ते में सूजी कॉर्न टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले पैन में पानी गर्म कर लें और स्वीट कॉर्न को मिक्सर में डालकर हल्का दरदरा पीसें.
अब पैन के गर्म पानी में सूजी, स्वीट कॉर्न, प्याज, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालकर चलाएं.
इसके बाद पैन में चिल्ली फ्लेक्स, थोड़ा सा तेल, भुना जीरा, अदरक और नमक एड कर दें. अब गैस को तेज करें और सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं.
वहीं जब सूजी का मिक्सचर पैन छोड़ने लगे. तो गैस बंद करके इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
अब इस मिक्सचर को दोनों हाथों से मैश करें और इसकी छोटी-छोटी टिक्की बना लें.
सभी टिक्कियों को ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें. इससे आपकी टिक्की काफी कुरकरी बनेगी.
इसके बाद पैन में तेल गर्म करें और टिक्की को तेल में डीप फ्राई कर लें. वहीं गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे निकालकर प्लेट में रख लें.
बस आपकी सूजी कॉर्न टिक्की तैयार है. अब इसे नाश्ते में टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.






