- Prep
- 20 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 50 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- dinner, Lunch
Matar Paneer Sabji Recipe: पनीर का नाम आते ही ज्यादातर लोगों के जहन में सबसे पहले मटर पनीर की सब्जी का ख्याल आता है. किसी स्पेशल ओकेजन से लेकर खास डिनर तैयार करने के लिए लोग अक्सर मटर पनीर की सब्जी (Matar Paneer Sabji Recipe) बनाना पसंद करते हैं. हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद होटल या रोस्टोरेंट जैसी मटर पनीर की सब्जी घर पर नहीं बन पाती है. तो आइए हम आपको बताते हैं मटर पनीर की सब्जी बनाने की आसान रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप चुटकियों में स्वादिष्ट और लजीज डिश तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें –पनीर तवा पुलाव की रेसिपी (Paneer Tawa Pulao Recipe)
Ingredients
Method
मटर पनीर की सब्जी बनाने के लिए कड़ाही में तेल गर्म करें. अब गैस को मीडियम फ्लेम पर सेट करने के बाद कड़ाही में जीरा डालें.
जीरा चटकने लगे तो कड़ाही में प्याज डालकर भूनें. प्याज सॉफ्ट होने के बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट मिलाएं.
अब कड़ाही में टमाटर और हरी मिर्च डालें. टमाटर नरम होने के बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक एड करें.
सभी मसालों को अच्छी तरह से मिलाएं. अब मसाले तेल छोड़ने लगे तो कड़ाही में हरी मटर डालें और 5-6 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें.
अब पनीर को चौकोर आकार में काटकर सब्जी में एड करें. फिर गरम मसाला डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं. वहीं सब्जी का टेस्ट बढ़ाने के लिए इसमें ऊपर से क्रीम मिक्स कर दें.
आपकी मटर पनीर की सब्जी तैयार है. अब इसे हरा धनिया से गार्निश करके चावल या रोटी के साथ गर्मा गर्म सर्व करें.






