- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
Paneer Tawa Pulao Recipe: लंच या डिनर में पुलाव कई लोगों के फेवरेट होते हैं. ऐसे में पुलाव खाने के शौकीन लोग कई अलग-अलग रेसिपी ट्राई करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी पनीर तवा पुलाव (Paneer Tawa Pulao Recipe) खाएं हैं. जी हां, पनीर तवा पुलाव का नाम सुनकर ही कुछ लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. वहीं अगर आप चाहें तो इजी कुकिंग टिप्स फॉलो करके मिनटों में स्वादिष्ट और मजेदार डिश रेडी कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं पनीर पुलाव बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – आटा टेकोज की रेसिपी (Atta Tacos Recipe)
Ingredients
- 1 ½ कप बासमती चावल
- 3 बड़ा चम्मच तेल
- 1 चम्मच बटर
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच कसूरी मेथी
- 1 कटी हुई हरी मिर्च
- 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1 बारीक कटा हुआ प्याज
- 1 कटी हुई शिमला मिर्च
- 1 बारीक कटी हुई गाजर
- 5 बारीक कटी हुई बीन्स
- 1 बारीक कटा हुआ टमाटर
- 3 बड़ा चम्मच मटर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच पाव भाजी मसाला
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच शेजवान सॉस
- ½ कप कद्दूकस की हुई पनीर
- ½ उबला और कद्दूकस किया हुआ आलू
- 2 चम्मच बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती
- पानी आवश्यकता के अनुसार
- नमक स्वादानुसार
Method
पनीर तवा पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले बासमती चावल को पानी में भिगो दें. 20 मिनट बाद पैन में पानी, ½ चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच नमक और 1 चम्मच तेल एड करें.
अब पानी को गैस पर उबलने के लिए रख दें. फिर इसमें चावल डालें और 8 मिनट तक पकाने के बाद गैस से उतारकर ठंडा होने के लिए रख दें.
तवे या कढ़ाही में तेल और मक्खन गर्म करें. फिर इसमें जीरा, कसूरी मेथी, हरी मिर्च डालकर भूनें.
अब इसमें प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट एड करें. प्याज गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसमें शिमला मिर्च, गाजर, बीन्स, मटर और टमाटर डालें.
सारी सब्जियां पकने के बाद इसमें पाव भाजी मसाला, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, शेजवान सॉस और नमक मिलाएं.
इसके बाद कढ़ाही में पनीर, आलू डालकर चलाएं. अब इसमें पके हुए बासमती चावल डालें और कुछ देर तक पकाने के बाद उतार लें.
बस आपका पनीर तवा पुलाव तैयार है. अब इसे हरा धनिया से गार्निश करके रायते के साथ सर्व करें.






