- Prep
- 15 min
- Cook
- 28 min
- Total
- 50 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Lunch
Mughlai Paratha Recipe: नाश्ते में कई लोग पराठा खाना पसंद करते हैं. वहीं चाय के साथ पराठे ज्यादातर लोगों के फेवरेट होते हैं. हालांकि कई बार लोग सिंपल पराठा खाकर बोर हो जाते हैं. ऐसे में कुछ लोग अक्सर स्टफ्ड पराठा ट्राई करते हैं. मगर क्या आपने कभी मुगलई पराठे (Mughlai Paratha Recipe) का स्वाद चखा है. जी हां, मुगलई पराठा खाने में बेहद स्वादिष्ट और जायकेदार होता है. साथ ही मुगलई पराठा बनाने की रेसिपी भी काफी आसान होती है. जिसके चलते नाश्ते में इंस्टेंट और डिलिशियस डिश सर्व करने के लिए मुगलई पराठा बनाना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. तो आइए जानते हैं मुगलई पराठा बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – सत्तू ड्रिंक रेसिपी ( Sattu Drink Recipe
Ingredients
Method
मुगलई पराठा बनाने के लिए बॉउल में मैदा लें. फिर इसमें नमक और तेल मिक्स कर लें.
इसके बाद मैदे में पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथे और इसे 20 मिनट तक ढक कर रख दें. वहीं अंडे को भी अच्छी तरह से फेंट लें.
अब पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें प्याज, अदरक, लहसुन और कीमा डालकर मिलाएं.
इसके बाद पैन में धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला और नमक एड करें. सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
कीमा के पकने केबाद मिक्सचर को सूखाएं और गैस बंद कर दें. साथ ही इसे ठंडा होने के लिए साइड में रख दें.
अब मैदे की लोई बनाकर नॉर्मल रोटी बेलें. फिर कीमा के मिक्सचर को रोटी पर रखकर चारों तरफ से बंद कर दें.
अब स्टफ्ड रोटी को बेलकर पराठे का आकार दें और इसे अंडे के घोल में डिप कर लें.
अब पैन गर्म करें और ऑयल लगाकर पराठे को दोनों तरफ से सेंक लें. बस आपका मुगलई पराठा तैयार है.
क्रिस्पी और टेस्टी मुगलई पराठे को नाश्ते में टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें.






