- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, punjab, Punjabi
- Course
- Breakfast, dinner, Lunch
अगर आप भी बेसन से कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो आप मल्टी ग्रेन का पराठा बना सकते हैं. मल्टी ग्रेन का पराठा स्वाद और सेहत से भरपूर है.
ब्रेकफास्ट हमारे दिन का सबसे जरूरी मील होता है. इसलिए हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए. दरअसल हर दिन उठकर नाश्ते में क्या बनाएं नई चीजों के बारे में सोचना काफी परेशानी भरा है. यही कारण है कि हम या तो नाश्ता करना छोड़ देते हैं या कुछ ऐसे नाश्ते की तलाश में रहते हैं जो जल्दी बन जाए और आसान भी हो. जब भी हेल्दी नाश्ते की बात आती है तो हम हल्का फुल्का खा लेते हैं. लेकिन रोज-रोज बेसन का चीला खाना बोरिंग हो सकता है. अगर आप भी बेसन से कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो आप मल्टी ग्रेन का पराठा बना सकते हैं.
मल्टी ग्रेन का पराठा स्वाद और सेहत से भरपूर है. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.
Ingredients
Method
सबसे पहले आप सभी आटे को एक बाउल में डाल लें। उसके बाद इसमें अजवायन, कसूरी मेथी के पत्ते, स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें।
अब गुनगुने दूध को इसमें डालकर इसे अच्छी तरह मिला लें। चिकना आटा बनाने के लिए अच्छी तरह से गूंध लें। आटे को तेल की कुछ बूंदों से चिकना करें और 15 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
इसके बाद आटे से एक बड़ी लोई तोड़िये, आटे में लपेटिये और हाथ से थोड़ा सा चपटा कर लें। बेलन की सहायता से आटे को पतली चपाती में बेल लें। अब चपाती को इस तरह से बेलना/फोल्ड करना शुरू करें कि यह ज़िग-ज़ैग पैटर्न बना ले। स्टेप 3/4 लच्छा पराठा बनाएं।
एक बार चपाती को एक लट्ठे में मोड़ने के बाद अब लट्ठे को इस प्रकार मोड़ें कि वह एक सर्पिल बन जाए। इसे आटे में लपेट लें, इसके ऊपर थोड़े से काले तिल छिड़कें और इसे पराठे की तरह बेल ले।
बेली हुई लच्छा परांठे को गरम तवे पर डाल लें और अब हल्का सा घी लगाकर दोनों तरफ से सेक लें। पकने के बाद इसे मेन डिश के साथ सर्व करें और इसका आनंद उठाएं।






