- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mughlai
- Course
- Breakfast, Dessert
Shahi Tukda Recipe: मीठा खाने के शौकीन ज्यादातर लोग शाही टुकड़े का स्वाद चखना नहीं भूलते हैं. शाही टुकड़ा मिठाई (Shahi Tukda Recipe) का ओरिजन मुगल काल में हुआ था. वहीं शाही मिठाईयों की फेहरिस्त में इसका नाम भी शुमार है. लेकिन क्या आप घर पर शाही टुकड़ा बनाने की विधि जानते हैं. जी हां, शाही टुकड़ा बनाना काफी आसान है. ऐसे में इजी रेसिपी फॉलो करके आप घर पर स्वादिष्ट और लजीज मिठाई का लुत्फ उठा सकते हैं. तो आइए जानते हैं शाही टुकड़ा बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – चिपोटले चीज़ स्प्रेड रेसिपी (Chipotle Cheese Spread Recipe)
Ingredients
Method
शाही टुकड़ा बनाने के लिए ब्रेड के किनारों को काटकर अलग कर दें.
इसके बाद पैन में तेल गर्म करें और ब्रेड को गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें. फिर इसे निकाल कर पेपर टॉवल पर रख दें.
अब चाशनी बनाने के लिए पैन में पानी गर्म करें. फिर इसमें चीनी और इलायची डालकर चाशनी गाढ़ी होने का इंतजार करें.
वहीं दूसरे पैनमें कंडेंस्ड मिल्क, दूध और केसर एड कर दें. साथ ही इस मिक्सचर को बीच-बीच में चलाते रहें.
दूध का मिक्सचर गाढ़ा होने के बाद गैस बंद कर दें और इसे साइड में ठंडा होने के लिए रखें.
इसके बाद फ्राइड ब्रेड पर चाशनी डालें और फिर इसपर दूध का मिक्सचर डाल दें.
कुछ देर तक भीगने के बाद ब्रेड को कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें. बस आपका शाही टुकड़ा तैयार है.






