- Prep
- 30 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Dessert, indian sweets, sweet dish
अगर आपका कुछ मीठा खाने का मन करे तो आप इमरती ट्राई कर सकते हैं. गरागरम इमरती खानें का अलग ही मजा है. जानते हैं इमरती बनाने की विधि.
दिनभर तलाभूना खाने के बाद अगर शाम को कुछ मीठा खाने का मन करे तो अब अपना मन मारने की जरूरत नहीं है और ना ही कहीं जाने की जरूरत है. सभी जानते हैं कि गरागरम इमरती खानें का अलग ही मजा है. इमरती खाना बच्चे से लेकर बड़े तक सभी लोग पसंद करते हैं. ऐसे में अब आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम यहां आपको घर पर इमरती बनाने की विधि बताएंगे. तो फिर चलिए जानते हैं इमरती बनाने की विधि.
Ingredients
Method
इमरती बनाने के लिए सबसे पहले दाल को अच्छे से धो लें। अब इसे पीसकर इसमें केसर मिला दें और अच्छी तरह से फेंट लें।
इसके बाद दाल को कम से कम चार घंटे के लिए कमरे के तापमान में रखकर छोड़े दें।
अब एक बर्तन में पानी डालें और इसमें चीनी डालकर मीडियम फ्लेम पर घुलने दें।
इस बीच लगातार चलाते रहें और जब लगे कि चीनी पूरी तरह से घुल गई है और चाशनी का तार बनने लगा है, तो गैस ऑफ कर दें।
अब एक तरफ रखे हुए दाल के पेस्ट में इसमें इलायची पाउडर मिलाएं और इस घोल को एक छेद वाले कपड़े में डाल लें।
इसके बाद गैस पर कढ़ाई में घी रखें, यह गर्म हो जाए तो लपेटे देकर इमरती बनाना शुरू करें। इसे धीमी आंच पर सेकें, ताकि यह करारी हो जाएं।
इसके बाद घी से निकालकर चाशनी में डालकर करीब 5 मिनट के लिए डूबने के लिए छोड़ दें।
अब इन्हें एक बाउल में चाशनी से निकालकर रख लें और थोड़ा ठंडा करके सर्व करें






