- Prep
- 15h
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert, icecream, indian sweets, Kulfi
चॉकलेट खाना सभी को बहुत पसंद होता है, लेकिन अगर बात चॉक्लेट आइसक्रीम की करें, तो इसके स्वाद का कोई मुकाबला नहीं है। डिनर के बाद जब आप चॉकलेट आइसक्रीम डेजर्ट के रूप में खाएंगे, तो आपको आनंद आ जाएगा। अगर आपने चॉक्लेट आइसक्रीम खाई होगी, तो आपको इसके स्वादिष्ट स्वाद का अंदाजा होगा। मजे की बात यह है कि चॉकलेट आइसक्रीम को बनाने में बहुत कम समय लगता है, लेकिन इसे खाने के बाद आपकी सारी मेहनत वसूल हो जाएगी।
क्या आपने कभी चॉकलेट आइसक्रीम को घर पर बनाया है? अगर आपने बनाया है तो क्या इसका स्वाद रेस्टोरेंट के चॉक्लेट आइसक्रीम की तरह था? अगर नहीं तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको स्वादिष्ट चॉक्लेट आइसक्रीम की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 7-8 चॉकलेट बिस्कुट
- 4 चम्मच कोको पाउडर
- 5-6 चम्मच चीनी
- 2 चम्मच चॉको चिप्स
- 2 चम्मच चॉकलेट सीरप
- 1 लीटर ठंडा दूध
Method
घर पर चॉकलेट फ्लेवर आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले चॉकलेट बिस्कुट को मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें.
इसके बाद गैस पर दूध गर्म करें. दूध में उबाल आने के बाद इसमें बिस्कुट का पाउडर, कोको पाउडर और चीनी मिक्स करें.
सभी सामग्रियों को गाढ़ा होने तक पकाएं और इसे बीच-बीच में चलाते रहें.
इसके बाद गैस बंद करें. वहीं ठंडा होने के बाद इसे फिर से मिक्सर में डालकर ब्लेंड कर लें.
अब इस मिक्सचर को आइसक्रीम ट्रे में रखें. फिर इसे चॉको चिप्स से गार्निश करें.
इसके बाद ट्रे को एल्युमीनियम फॉइल से कवर करके फ्रिजर में रखें दें. 5-6 घंटे में आपकी चॉकलेट आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाएगी.
आखिर में चॉकलेट सीरप से आइसक्रीम को डेकोरेट करें और ठंडी-ठंडी टेस्टी आइसक्रीम सर्व करें.





