आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में शुभ परिणाम लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके सुझावों को महत्व देंगे। निजी जीवन में जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य है, बस खान-पान में थोड़ी सावधानी बरतें।
आज का सुझावआज किसी जरूरतमंद को दूध या चावल का दान करना आपके लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा।