आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक मोर्चे पर काफी अनुकूल रहने वाला है, आपको लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ शाम सुखद बीतेगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें और मौसमी बदलावों को नजरअंदाज न करें।
आज का सुझावआज सुबह उठकर माता लक्ष्मी को इत्र अर्पित करें, आर्थिक उन्नति के मार्ग खुलेंगे।