- Prep
- 25 min
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- healthy drinks, summer dishes
Home Made Bournvita Powder Recipe : अब बिना किसी टेंशन बिना किसी प्रिजर्वेटिव के घर पे बनाए बोर्नविटा पाउडर ( Bournvita Powder ) । जिससे आपकी सेहत भी रहेगी दुरुस्त और आप रहेंगे तंदुरुस्त। यह एनर्जी ड्रिंक आप ट्राई कर सकते है कोल्ड या हॉट मिल्क के साथ, नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से बना हुआ यह बोर्नविटा पाउडर बड़े पोस्ट वर्क आउट या बच्चे स्कूल जाने से पहले भी ले सकते हैं। चलिए फिर बनाना शुरू करते है।
Ingredients
- 100 ग्राम बादाम
- 100 ग्राम काजू
- 100 ग्राम अकरोड
- 50 ग्राम पिस्ता
- 100 ग्राम मखाना
- 100 ग्राम जई ( oats
- 1 कप मिल्क
- ½ कप गुड़
- ⅓ कप कोकोआ पाउडर
Method
एक बड़े वजनदार कड़ाई में, बादाम को मीडियम आंच पे सेख ले, इसके बाद काजू, इसके बाद करोड़ को भी सेख ले, इन सब को एक बड़े बर्तन में निकाल लें।
इसके बाद पिस्ता को भी सेख ले, इसके बाद मखाना को सेख ले। जई को सेख ले, मखाना को भी सेख ले।इसे भी उसी बर्तन में निकाल ले।
ठंडा होने के बाद, इन्हें पिस लें, धीरे धीरे, वरना यह तेल छोड़ देंगे।
इसे एक चन्नी के सहायता से छान लें।
इस में कोकोआ पाउडर, गुड़, मिल्क पाउडर डालकर मिलाएं।
एक एयर टाइट डब्बे में इसे डालकर स्टोर करें।
ज़रूरत के हिसाब से इसे इस्तेमाल करें






