- Prep
- 20 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 50 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai, South Indian
- Course
- Breakfast, Side Dish, Snack
Moong Dal Kabab Recipe: मूंग दाल का नाम सुनते ही कई लोग मुंह बनाने लगते हैं, क्योंकि आमतौर पर लोग इस दाल को बीमारी में खाते हैं। यही वजह है कि कई लोगों को खासतौर पर बच्चों को यह पसंद नहीं होती है, लेकिन मूंग दाल प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स का खजाना है, जो हमारे स्वास्थय के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले खास गुण हमें कई तरह की बीमारियों से बचाकर रखते हैं। तो चलिए आज हम आपको मूंग दाल से बनने वाली एक ऐसी रेसिपी बताएंगे, जिसे अगर आप एक बार खाएंगे, तो बार-बार बनाएंगे। चलिए जानते हैं मूंग दाल कबाब रेसिपी।

Ingredients
- 1 कप हरी मूंग दाल
- 1/2 कप दही
- 3 टेबल स्पून घी
- 6 कली लहसुन
- 2 हरी मिर्च
- 1/2 टेबल स्पून जीरा
- 1/2 टेबल स्पून काली मिर्च पाउडर
- 1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टेबल स्पून गरम मसाला पाउडर
- स्वादानुसार नमक
Method
सबसे पहले मूंग दाल कबाब बनाने के लिए आप रात में दाल को धुलकर पानी में भिगोकर रख दें। दूसरे दिन सुबह मूंग दाल को धुलकर उसका पानी निकाल दें। अब एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें जीरा, पिसा हुआ लहसुन डालकर कुछ सेकेंड चलाएं, इसके बाद इसमें धुली हुई मूंगदाल और नमक डालकर मिक्स करें।
अब धीमी आंच पर मूंग दाल को ढ़ककर पकाएं और थोड़ी-थोड़ी देर में इसको चलाती रहें, ताकि ये नीचे लग ना जाएं। जब आपकी दाल पूरी तरह से पक जाएं तो एक प्लेट में इसे ठंडा होने के लिए निकाल कर रख दें। दाल के ठंडा होने पर इसे मिक्सर में डालकर अच्छे से पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को एक बाउल में निकालें और इसमें काली मिर्च, कटी हुई हरी मिर्च, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें। ध्यान रखें कि आप इसनें नमक को टेस्ट कर लें क्योंकि दाल को पकाते समय भी आपने इसमें नमक मिलाया था।
अब दाल में दही को डालें और अच्छे से मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपनी पसंद के अनुसार हाथों से दबाकर शेप दें। पूरी दाल की आप टिक्की बनाकर एख प्लेट में निकालकर रख लें। इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें इन सारी टिक्कियों को तेज आंच पर शैलो फ्राई करें। ध्यान रखें कि तेल ना तो बहुत कम हो और ना ही बहुत ज्यादा। चारों तरफ से टिक्की को अच्छे से सेंक लें। सभी तरफ से जब टिक्की पर डार्क ब्राउन कलर आ जाए तो समझ जाएं कि आपके कबाब बनकर तैयार हैं। अब इसे प्लेट पर निकालें और अपनी पसंदीदा चटी के साथ इसे खाएं।






