- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Bangali, Bengali, north indian
- Course
- dinner, Lunch, sunday special
संडे को अगर आपको कुछ खास बनाने का मन नही हैं पर कुछ टेस्टी सा खाना है तो आप इस बंगाली खिचड़ी को खा सकते हैं। ये बहुत टेस्टी होने के साथ काफी हेल्दी भी है। आइए, जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
संडे के दिन कई बार साफ-सफाई करने करने के बाद और घर के कुछ कामों को निपटाकर इतनी थकान होती है कि खाना बनाने का मन नहीं करता। पर भूख लगती है और कुछ टेस्टी खाने का दिल होता है। ऐसे में अगर आप बाहर खाना नहीं खाना चाहते और कुछ टेस्टी सा भी खाने का मन है तो खिचड़ी बनाकर खा लें। ये खिचड़ी नॉर्मल दाल-चावल से बनती बल्कि इसमें सब्जियों का भी इस्तेमाल होता है।
इसके अलावा इसमें अलग-अलग मसाले भी इस्तेमाल होते हैं। आइए, जानते हैं इस बंगाली खिचड़ी (sunday special bengali khichdi recipe) को कैसे बनाएं, क्या है इसकी रेसिपी।
Ingredients
Method
बंगाली मसाला खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले चावल और मूंग दाल लेकर उन्हें साफ कर धो लें।
इसके बाद आप आलू, गोभी, प्याज, टमाटर को बारीक काट लें।
कुकर में दाल-चावल डालने के बाद आप उसमें कटे हुए आलू, गोभी, बीन्स, मटर, हल्दी और स्वादानुसार नमक डाल दें।
अब दाल-चावल का चार गुना पानी डालकर खिचड़ी को अच्छे से उबाल लें।
अब एक कढ़ाई ले और उसमे तेल गर्म होने रख दें।
तेल गर्म हो जाने पर उसमें जीरा, कद्दूकस अदरक, कटा लहसुन और चुटकीभर हींग डालकर भूनें।
जब ये सब अच्छी तरह से सिक जाएं तो इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज और हरी लहसुन डालकर लगभग 1 मिनट तक भूनें।
अब कढ़ाई में बारीक़ कटे टमाटर, हरी मिर्च, गरम मसाला और थोड़ी सी हल्दी डालकर उसे पकने दें।
जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो आप उसमें थोड़ा पानी डालकर उबालें।
उबाल आने पर आप इस मसाले को खिचड़ी में डाल दें और करछी की मदद से उसे अच्छे से मिक्स करते रहें।
अब इसे 3-4 मिनट तक पकाएं।
इस तरह तैयार है आपकी बंगाली खिचड़ी।






