- Prep
- 20 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, rajasthani
- Course
- dinner, Lunch, sunday special
स्वाद से भरपूर चिली गार्लिक पराठा लोगों को बहुत पसंद आता है. इसे आप लंच या डिनर में बना सकते हैं. इसे आसानी से घर में बनाया जा सकता हैं.
ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक लोगों को स्वादिष्ट और लजीज खाना पसंद होता है. इसके लिए रोजाना घर में स्वाद से भरपूर फूड बनाया जाता है. लोगों प्रति दिन कुछ नया खाने का मन करता है. कई बार लोगों कुछ अलग खाने का मन करता है. अगर आप भी कुछ अलग खाना चाहते हैं तो आपके लिए चिली गार्लिक पराठा बेस्ट फूड है. इसका सेवन आप लंच और डिनर दोनों में कर सकते हैं. स्वाद से भरपूर चिली गार्लिक पराठा बनाना बहुत आसान है. इसे आप आसानी से घर में बना सकते हैं. आइए आज हमको चिली गार्लिक पराठा बनाने की आसान सी रेसिपी बताते हैं.
Ingredients
- 2 कटोरी गेहूं आटा
- बारीक कटा लहसुन
- चिली फ्लेक्स
- चीज़ 1 क्यूब
- नमक स्वादानुसार
Method
चिली गार्लिक पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में गेहूं का आटा डालें।
आटे में थोड़ा-सा नमक, 1 टी स्पून तेल और पानी डालकर उसे अच्छे से गूंथ लें।
कुछ देर के लिए आटे को ढंककर रख दें।
अब चीज़ को कद्दूकस करें और फिर लहसुन की कलियों को बारीक काट लें। इसमें थोड़ा सा नमक भी डाल लें।
अब आटे की लोई बेल लें और फिर उसमें चिली गार्लिक का पेस्ट चरों तरफ लगा दें।
उसके ऊपर एक और पतली लोई बेलकर पराठे के शेप में रख दें।
फिर एक पैन पर पराठा डालकर उसे थोड़ी देर सेकें।
दोनों तरफ तेल लगाकर गुलाबी होने तक सेंक लें।
अच्छे से सिक जाने पर उसे एक प्लेट में चटनी, सब्ज़ी या दही के साथ सर्व कर दें।
इस तरह डिनर के लिए आपका स्वादिष्ट चिली गार्लिक पराठा बनकर तैयार हो चुका है।






