- Prep
- 20 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, Kashmir
- Course
- dinner, Lunch, sunday special
जब हम होटल में जाते हैं, तो काफी सारी वैरायटी की पनीर डिशेज हमें मिलती है। हमने पहले भी आपको अचारी पनीर की रेसिपी बताई है, लेकिन आज हम आपको कश्मीरी पनीर की रेसिपी के बारे में बताएंगे।
अगर आप घर पर पनीर की नई डिश ट्राय करनी चाहते हैं, तो फिक्र मत कीजिए आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से घर पर हीं कश्मीरी पनीर बनाना सिखाएंगे (Kashmiri Paneer Recipe In Hindi) जो कि खाने में भी स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में भी काफी आसान है, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले एक कड़ाही में पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े ले और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर पनीर को तल लें।
इसके बाद टमाटर लें और उसे मिक्सर में अच्छी तरह पीसकर उसका पेस्ट बना ले।. अब सारे मसालों को मिलाकर कूट लें और एक बड़े बर्तन में गर्म पानी में हल्दी पाउडर डालकर तले हुए पनीर को डाले और उसे अलग रख दें। एक कड़ाही में थोडा सा दूध डालकर उसे अच्छी तरह से उबाले और उसके बाद उसमें तेजपत्ता, जीरा और कूटे हुए मसाले को डालें और उसे अच्छी तरह से भून लें।
इसके बाद इसमें टमाटर का पेस्ट डालें और 1-2 मिनट भूनने के बाद इसमें थोड़ा पानी डालें और उसकी प्यूरी बना लें। हल्दी वाले गर्म पानी में से पनीर निकालने के बाद प्यूरी डालकर 2-3 मिनट तक उबालें। बनकर तैयार हो गया आपका स्वादिष्ट कश्मीरी पनीर, अब धनिया डालकर आप इसे सर्व कर सकते हैं।





