- Prep
- 30 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 50 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Dessert, indian sweets
डिनर के बाद अगर डेजर्ट मिल जाए, तो मजा आ जाता है। डेजर्ट में हम कुछ मीठा ही खाना पसंद करते हैं। मीठे में हम खीर, हलवा, चॉकलेट या कोई मिठाई को खाना पसंद करते हैं। अगर डेजर्ट स्वादिष्ट और मिठास से भरा हो, तो नींद भी अच्छी आती है। जी, हां और अगर बात हम मिठास से भरे डेजर्ट की कर रहें हैं, तो सबसे पहले नाम हमारे दिमाग में जलेबी का आता है। जलेबी पूरे भारत देश में लोकप्रिय है। आप इसे अपने परिवार के सदस्यों को डेजर्ट में या जब उनका जलेबी खाने का मन करें दे सकते हैं।
इससे पहले हमने आपको फाफड़ा के बारे में बताया, तो हम उसकी संगनी जलेबी को कैसे छोड़ सकते हैं। मिठास के मामले में जलेबी को नकारना मुश्किल है। हालांकि, जलेबी को बनाने में ज्याद सामग्री का इस्तेमाल नहीं होता है। पर इसे बनाने में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। इसलिए आज हम जलेबी की सिर्फ तारीफ ही नहीं करेंगे, बल्कि आपको इसकी रेसिपी के बारे में भी विस्तार से बताएंगे।
Ingredients
- 1/2 कप मैदा
- 1/4 कप दही
- तेल
- 1 कप चीनी
- 1 कप पानी
- 1/2 टी स्पून केसर
Method
सबसे पहले आप मैदा और दही को एक साथ मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लीजिए। अब घोल के 6-7 घंटे के लिए रख दीजिए।
जब बैटर चिकना हो जाए और ऊपर से झाग आने लगे तो चाशनी तैयार कर लीजिए। अब गैस को धीमी आंच पर पानी, चीनी और केसर मिलाकर चाशनी बना लिजिए। अब चाशनी को गैस पर रखकर गाढ़ा कर लें।
अब एक पैन लें और उसमें तेल या घी डालकर गरम कर लें। जब चाशनी तार छोड़ने लगे तो इसे आंच से उतार लें और इसे थोड़ा ठंडा कर लें। अब बैटर को गरम तेल में डाल लें।
गैस को धीमा कर दें। जब जलेबियां दोनों तरफ से हल्की ब्राउन हो जाएं, तो इन्हें निकाल लें। चीनी की चाशनी में डालें। उन्हें लगभग एक मिनट के लिए चीनी की चाशनी में भीगने दें।
अब आपकी गर्मागर्म जलेबी तैयार है। इसे सभी को सर्व करें।






