- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Chinese, desi chinese, indo-chinese
- Course
- Appetizer, Breakfast, Snack, starter
शाम को कभी-कभी हमारा चटपटा खाने का मन होता है ऐसे में आप चिकन स्प्रिंग रोल ट्राई कर सकते हैं. आइये जानते हैं बनाने की रेसिपी.
Chicken Spring Roll Recipe: शाम को कभी-कभी हमारा चटपटा खाने का मन होता है. ऐसे में हम सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर क्या खाया जाए. ऐसे में अब आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप चिकन स्प्रिंग रोल ट्राई कर सकते हैं. वहीं मार्केट में मिलने वाले टेस्टी स्प्रिंग रोल्स बड़ों से लेकर बच्चे तक सभी बड़े मन से खाते हैं. वहीं चिकन स्प्रिंग रोल एक फेमस चाइनीज रेसिपी है. इसमें स्टफिंग के तौर पर ताजा सब्जियां, कई तरीके के सॉसेज और चिकन डाला जाता है. जिसकी वजह से खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है. वहीं अब आप स्प्रिंग रोल को आसानी से घर पर बना सकते हैं. आइये जानते हैं कैसे.
Ingredients
- मैदा- 1½ कप
- प्याज- आधा कप
- पत्ता गोभी- 1 कप
- शिमला मिर्च- आधा कप
- लहसुन- 2 टी स्पून ( बारीक कटा)
- अदरक- 1 टी स्पून ( बारीक कटा)
- गाजर कद्दूकस- 1 कप
- नूडल्स उबले- 1 कप
- 250 ग्राम बोनलेस चिकन
- चिली सॉस- 2 टी स्पून
- टमाटर कैचप- 1 टी स्पून
- काली मिर्च पाउडर स्वाद अनुसार
- सोया सॉस- 2 टी स्पून
- तेल- 1 टेबलस्पून
- नमक- स्वाद के अनुसार
Method
स्प्रिंग रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदे को छान लें और इसमें पानी डालकर पतला चिकना घोल बनाएं और इसे आधे घंटे के लिए ढंककर रख दें।
अब आप प्याज, लहसुन, चिकन अदरक और शिमला मिर्च को बारीक-बारीक और पत्तागोभी के लंबे टुकड़े काट लें और गाजर कद्दूकस कर लें।
अब कढ़ाई में 1 चम्मच तेल डालकर गरम करें। इस में चिकन के स्ट्रिप्स डालें।
फिर इसमें अदरक-लहसुन डालकर कुछ देर भून लें।
अब आप तेल में प्याज और शिमला मिर्च डालकर तेज आंच पर एक मिनट तक पकाएं। इसके बाद आप गाजर, पत्तागोभी डालकर भी पका लें।






