- Prep
- 30 min
- Cook
- 25 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, lahori, north indian
- Course
- dinner, eid dishes, Lunch, party dish, sunday special
अगर आप शाम के नाश्ते में या सन्डे के दिन में कुछ डिफरेंट बनाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है क्योंकि हम कुछ ऐसी रेसिपी बता रहे हैं, जिन्हें मटन के कीमे से तैयार किया जाता है.
अगर आपको नॉन-वेज में मटन खाना पसंद है तो यकीनन इसका पराठा भी पसंद आएगा. आप हमारी बताई गई रेसिपी से घर पर आसानी से मटन कीमा पराठा बना सकते हैं. यह खाने में बहुत ही शानदार लगता है. तो लीजिए खास आपके लिए पेश है मटन कीमा पराठे की रेसिपी.
Ingredients
Method
सबसे पहले पूरी बनाने के लिए आप आटा तैयार करें। इसके लिए एक बाउल में आटा और नमक, पिसा हुआ जीरा, सोडा और अजवाइन डालें और सख्त आटा गूंद लें।
अब आपको कीमा (मटन) तैयार करना होगा। इसके लिए आप एक पैन में 2 से 3 चम्मच तेल डालें, तेल को अच्छे से गर्म कर लें। फिर उसमें जीरा डाल कर उसके चटकने का इंतजार करें।
जब जीरा चटकने लगे तो उसमें कटी हुई प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं। फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें और चलाते रहें।
अब इसमें सभी मसाले यानी नमक, हल्दी, मिर्च, गरम मसाला आदि डालें। फिर इसमें टमाटर और पानी डालें और 2 से 3 मिनट तक अच्छे से पकने दें।
आपके पास एक ग्रेवी तैयार हो जाएगी अब इसमें कीमा डाल दें और कुछ देर पकने दें। जब कीमा अच्छे से पक जाए तो उसमें कटी हुई धनिया पत्ती डालें और गैस ऑफ कर दें। आपका कीमा तैयार है।
अब आपको पूरी बनानी है। पूरी बनाने के लिए आप आटे को बेल कर बड़ीा पूरी का आकार दें।
अब एक बेली हुई पूरी की एक परत लें फिर कीमा डालें और अब पूरी की दूसरी परत लें। अब इस हल्के हाथ से बेलें। ध्यान रहें कीमा बाहर न आएं।
अब एक नॉन स्टिक पैन गरम करें, इस में मीडियम आंच पर पराठा डालें, पलट कर तेल लगाएं और दोनो तरफ से अच्छे से खस्ता सेखें, अब इसे चटनी के साथ सर्व करें।






