- Prep
- 20 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- indian sweets, sweet dish
कई बार छुहारे रखे-रखे सूख जाते हैं, ऐसे में इन्हें फेंकने की बजाय घर पर ही स्वादिष्ट हलवा तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा, तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं।
छुहारा ऐसा ड्राई फ्रूट जिसे कई लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है जैसे- खीर, बर्फी, शीर आदि। छुहारे के फायदे देखकर कई लोग अपनी डाइट में कुछ ज्यादा ही शामिल कर लेते हैं, त्योहारों के वक्त छुहारे के डिमांड बढ़ जाती है। जाहिर है किसी भी मिठाई का स्वाद ड्राई फ्रूट्स के बिना अधूरा सा लगता है।
बाजार में आपको तरह-तरह के ड्राई फ्रूट्स मिल जाएंगे। इनमें से एक है छुहारा, बाजार में आपको छुहारा बहुत ही आसानी से मिल जाएगा, लेकिन छुहारे की कोई भी वैरायटी हो कुछ दिन रखने के बाद सूख जाती है। ऐसे में सूखे हुए छुहारे हमारे समझ ही नहीं आता की उसका क्या किया जाए।
मगर अब आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं, क्योंकि हम सूखे छुहारे का हलवा बनाने के टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से चुटकियों में छुहारे का परफेक्ट तैयार किया जा सकता है।
Ingredients
- 100 ग्राम छुहारा
- 100 ग्राम चीनी
- ½ लीटर दूध
- 4 बड़ा चम्मच देसी घी
- 2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल
- 5 चम्मच ड्राई फ्रूट्स गार्निश करने के लिए
Method
छुहारे का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले छुहारे को साफ पानी से धोएं. फिर इसे रात को सोने से पहले दूध में भिगो दें.
छुहारे को 7-8 घंटे तक दूध में भीगा रहने दें. फिर छुहारे को काटकर इसके बीच अलग कर दें.
अब छुहारे को दूध सहित मिक्सर में डालकर पीस लें. मगर छुहारे को हल्का दरदरा ही पीसें और इसे ज्यादा महीन ना होने दें.
इसके बाद पैन में घी गर्म कर लें. और इसमें छुहारे का पीसा हुआ पेस्ट एड कर दें.
छुहारे के पेस्ट को 20-25 मिनट तक लो फ्लेम पर भूनें. वहीं गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसमें इलायची पाउडर, दूध और चीनी मिक्स कर दें.



