- Prep
- 15 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks, healthy drinks, summer dishes, summer drinks
Falsa Sharbat Recipe – यह रेसिपी बहुत ही ईजी है, जिसे आप कम सामग्री में ही झट से घर पर तैयार कर सकते हैं।
गर्मी के मौसम में कई फल मिलते हैं, जिनमें से कुछ ऐसे फल होते हैं, जिनका सेवन लोग बहुत कम करते हैं। ऐसा ही एक फल है फालसा। क्या आप जानते हैं कि फालसा सेहत के लिए कितना फायदेमंद है? यह गर्मी में होने वाली बीमारियों से आपको बचाकर रखता है। फालसा फल गुणों की खान है। आप इस छोटे-छोटे गोल फल को खाने के साथ ही इसका शरबत भी बनाकर पी सकते हैं।एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम, विटामिंस, फॉस्फोरस, कैल्शियम आदि से भरपूर फालसे से तैयार शरबत को पीने से आप ना सिर्फ इन पोषक तत्वों की कमी को दूर कर सकते हैं, बल्कि गर्मी में होने वाली समस्याओं से भी खुद का सुरक्षित रख सकते हैं।
Ingredients
- 250 ग्राम फालसा
- 100 Ml पानी
- 1 Tsp भुना जीरा पाउडर
Method
इस जूस को बनाने के लिए आप ताजे फालसा का इस्तेमाल करें।
इन फालसों को अच्छी तरह से पानी से साफ कर लें।
ब्लेंडर में 100 एमएल पानी डालें। उसमें फालसा भी डाल दें और अच्छी तरह से ब्लेंड करें।
अब इसमें जीरा डालकर फिर से ब्लेंड करें।
एक गिलास में इसे निकाल कर सर्व करें।
फालसे का शरबत पीने के कई सेहत लाभ भी हो सकते हैं। इसे आप सुबह भी पी सकते हैं. यदि आपको ब्लोटिंग, अपच, गैस की समस्या रहती है तो फालसा इन समस्याओं को दूर करने में कारगर है।






