- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 14 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- party dish
गर्मियों के मौसम में हर कोई दही का सेवन करता है। लोग तरह-तरह से सही पीते हैं। कोई इसमें शक्कर मिलाकर खाता है तो कोई दही की लस्सी, छाछ या फिर इसका रायता बनाकर खाता है। लेकिन हम आपको आज फ्रूट कर्ड की रेसिपी बता रहे हैं। फ्रूट कर्ड से आपके मुंह का स्वाद तो बदलेगा ही और साथ ही आपको ये डिश भी काफी पसंद आएगी। इसे आप किसी भी पार्टी या खास ओकेज़न में लंच या डिनर के साथ साइड डिश के तौर पर सर्व कर सकते हैं। ये खाना पचाने में काफी कारगर साबित होगी। आइए जानते हैं फ्रूट कर्ड बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप दही को थोड़ी देर फ्रिज में रखकर उसे ठंडा कर लें।
फिर कुछ देर बाद आप दही को एक बाउल में डालें और उसमें शहद मिलाकर अच्छे से फेंट लें।
अब आप इसमें सभी फलों को बारीक काटकर अच्छे से मिला लें।
ऊपर से खूब सारे अखरोट, किशमिश, बादाम और पुदीने को बारीक काटकर इसे अच्छे से सजा लें।
इस प्रकार आपका फ्रूट कर्ड बनकर तैयार है। आप इसे ठंडा-ठंडा सर्व कर दें।






