- Prep
- 12h
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch, Snacks
थोड़े ही दिन में को ईद का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जायेगा, 17 जून को. इस अवसर पर आप हाईवे चिकन टिक्का जैसा स्वादिष्ट स्नैक भी बना सकते हैं. आइए जानें इसे बनाने की विधि.
ईद जैसे मौके पर आप हाईवे चिकन टिक्का ( Highway Chicken Tikka) बना सकते हैं. इस मौके पर नॉनवेज खासतौर से पसंद किया जाता है. अगर आप अपने घर में ईद (Eid al-Adha 2022) के मौके पर पार्टी आयोजित कर रहे हैं तो आप हाईवे चिकन टिक्का बना सकते हैं.
इसे बनाना बहुत ही आसान है. इसे आप स्नैक के तौर पर परोस सकते हैं. ये स्वादिष्ट डिश सभी को बहुत पसंद आएगी. ये डिश स्वादिष्ट होने के साथ बहुत ही हेल्दी भी होती है. किटी पार्टी और गेम नाइट जैसे अवसरों के लिए भी ये एक अच्छा स्नैक है. चिकन टिक्का बहुत से लोगों की मनपसंद डिश भी है. हाईवे चिकन टिक्का को बनाने में लगभग 40 से 45 मिनट का समय लगता है. आइए जानें इसे बनाने की विधि.
Ingredients
Method
सबसे पहले आप चिकन में अदरक और लहसुन का पेस्ट, नींबू का रस, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर कम से कम 6 घंटे के लिए मैरीनेट होने के लिए रख दीजिए।
अब आप दूसरी मैरिनेशन के लिए बची हुई सामग्री को हंग कर्ड में डालें और मिला लें। दूसरी मेरिनेशन में भी चिकन को 6 घंटे के लिए मेरिनेट होने के लिए रख दें।
इसके बाद चिकन को सींक पर रखकर प्री हीटड ओवन में पका लें। 20 मिनट के लिए 180 डिग्री पर।
अब आपका चिकन हाईवे टिक्का बनकर तैयार है। अब आप इसमें चाट मसाला डालकर सभी को सर्व करें।





