- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Raita
गर्मियों के मौसम में खासतौर से दही या चाचा का सेवन किया जाता हैं, जिससे शरीर को ठंड महसूस होती हैं। हमारे देश में रायता खाने का बहुत चलन हैं। गर्मियों में खाने के साथ रायता को होता ही हैं। वहीं चावल या पुलाव के साथ रायते का स्वाद दोगुना हो जाता है। लेकिन वही पुराने रायते और सादे दही से कई बार लोग ऊब चुके होते हैं। ऐसे में हम आपके लिए आज एक ऐसा रायता लेकर आए हैं, जो खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ शरीर के लिए भी बेहद हेल्दी होता है। हम बात कर रहे हैं कद्दू के रायते के बारे में। पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू से बना रायता पाचन को सुधारने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से पेट में ठंडक बनी रहती है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।
Ingredients
- कद्दू किसा हुआ- 2 कप
- दही- डेढ़ कप
- जीरा पाउडर- 1/2 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर-1/2 टी स्पून
- हरी मिर्च कटी- 1 से 2
- हरी धनिया बारीक कटी- 2 से 3 टेबलस्पून
- तेल -1 टेबलस्पून
- नमक स्वाद अनुसार
Method
कद्दू का रायता बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू को अच्छे से धोकर उसके छिलके निकाल लें।
फिर आप इसे कद्दूकस कर लें।
अब आप एक कड़ाही में तेल लें और उसे धीमी आंच में गर्म कर लें।
तेल गर्म हो जाने के बाद आप उसमे किसा हुआ कद्दू डाल लें और साथ ही थोड़ा सा नमक डालकर उसे 5 मिनट तक पका लें।
बीच-बीच में आप कद्दू को चलाते रहे, जिससे वो चिपके ना।
अब आप एक कटोरी में पका हुआ कद्दू निकाल लें।
फिर आप एक बाउल में दही डालें और उसे अच्छे से मथ लें।
दही अच्छे से पतला हो जाने के बाद आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
अब आप इस मिश्रण में पका हुआ कद्दू डालकर अच्छे से सबको मिक्स कर लें।




