- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Italian
- Course
- Breakfast, Snacks, sunday special
Kulhad Pizza Recipe: स्नैक्स में लोगों को अक्सर कुछ चीज़ी और टेस्टी खाने का मन करता है. ऐसे में पिज्ज़ा बर्गर बनाने में काफी समय लगता है. लेकिन अगर आप चाहें तो घर पर कुल्हड़ पिज्ज़ा (Kulhad Pizza Recipe) की आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. कुल्हड़ पिज्ज़ा खाने में बेहद टेस्टी होता है. वहीं इंस्टेंट चीज़ी रेसिपी फॉलो करने के लिए कुल्हड़ पिज्ज़ा बनाना बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. तो आइए जानते हैं कुल्हड़ पिज्ज़ा बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – घर पर बनाएं इंस्टेंट बर्गर बन पिज्जा, मिनटों में बनेगी सुपर टेस्टी और चीज़ी डिश
Ingredients
Method
कुल्हड़ पिज्ज़ा बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर मिक्स कर लें.
फिर इसमें पिज्ज़ा सॉस, ऑरिगेनो, चिल्ली फ्लेक्स, टोमैटो केचअप, पनीर और नमक एड करें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसे कुल्हड़ में भर दें.
अब कुल्हड के ऊपर मोज़रेला चीज़ स्प्रेड करें और इसे माइक्रोवेव में रखकर 180 डिग्री तापमान पर पकाएं.
वहीं 10 मिनट बाद कुल्हड़ को ओवन से निकालें और गर्मा गर्म टेस्टी कुल्हड़ पिज्ज़ा का लुत्फ उठाएं.






