- Prep
- 30 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, maharashtrian
- Course
- dinner, Lunch
अगर आप मछली (Fish) खाने के शौकीन हैं तो आपको यकीनन मसाला फिश फ्राई (Masala Fish Fry) पसंद आएगी. यह फिश फ्राई खाने में इतनी लजीज हैं की आप होजाएंगे इस रेसिपी के फैन.
अगर आप मछली खाने के शौकीन हैं तो आपको यकीनन मसाला फिश फ्राई पसंद आएगी. यह फिश फ्राई खाने में इतनी लजीज होती है कि इसे आप एक बार खाकर दोबारा जरूर खाना चाहेंगे. आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में.
Ingredients
- 4 मछली
- 2 बड़े चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 बड़े चम्मच हल्दी पाउडर
- बड़े चम्मच निम्बू का रस
- नमक
- 1 बड़े चम्मच तेल
Method
सबसे पहले आप मछली के टुकड़ों को धो लें। फिर इसे 10 मिनट तक सूखने के लिए रख दें। मैरीनेट करने के लिए एक बाउल में अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नींबू का रस और स्वादानुसार नमक मिला लें।
अब आप मछली के टुकड़ों को 30 मिनट के लिए मैरीनेट होने के लिए रख दें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई को धीमी आंच में रखकर उसमें सरसों का तेल डालकर उसे धुआँ निकलने तक गरम कर लें। तेल के गरम होते ही इसमें मैरिनेट की हुई फिश स्लाइस डालकर धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छी तरह पका लें।
इस बात का खास ख्याल रखें कि मछली दोनों तरफ से अच्छी तरह तली जाए। अब आप गैस बंद कर दें। अब आपकी फिश तवा फ्राई बनकर तैयार है। इसे आप इमली की चटनी के साथ सर्व करें।






