- Cook
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- home made masala powder, Masala
फास्ट फूड के तौर पर मैगी (Maggi) काफी पसंद की जाती है। मैगी का नाम सुनते ही बच्चों की खुशी देखने लायक होती है। ना सिर्फ बच्चे बल्कि बड़े भी मैगी बड़े ही चाव से खाते हैं। मैगी भले ही इंडियन फूड (Indian Food) नहीं हो लेकिन यह हमारे हर घर में पसंद की जाने वाली रेसिपी बन चुकी है। इसे कई अलग-अलग तरह से बनाया जा सकता है। लेकिन 2 मिनट में बनने वाली ये मैगी उसके मसाले के बिना अधूरी है।
मैगी मसाला सिर्फ मैगी में ही नहीं बल्कि कई लोग तो दाल से लेकर राजमा और फ्राइड राइस तक में मैगी मसाला डालते हैं। लेकिन इसे बाजार से खरीदकर लाना पड़ता है। हम आपको बताने जा रहें हैं कि आप घर पर मौजूद मसालों से भी मैगी मसाला बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं मैगी मसाला बनाने की विधि।
Ingredients
Method
मैगी मसाला बनाने के लिए सबसे पहले जीरा, मेथी दाना, तेजपत्ता, धनिया, साबुत मिर्च, काली मिर्च को दो घंटे की धूप दिखा दें।
फिर आप गैस पर एक पैन गर्म होने रखें और उसमें सभी सबूत मसलों को डालकर रोस्ट कर लें।
फिर इन मसलों को ठंडा करके आप मिक्सी में बारीक पीस लें।
अब आप इस पिसे हुए मसाले में प्याज का पाउडर, लहसुन का पाउडर, कॉर्न फ्लोर, अमचूर, चीनी, सोंठ, हल्दी, चिली फ्लैक्स और नमक डालकर एक बार फिर इसे पीस लें।
अब आप इन मसलों को छलनी से छान लें।
पिसे हुए मसाले में साइट्रिक एसिड मिलाएं और इसे एक कांच के कंटेनर में भरकर रख दें।
इस प्रकार आपका मैगी मसाला बनकर तैयार है।



