भारत में कई प्रकार की दाल खाई जाती है, जैसे तुअर, मसूर, मूंग, उड़द, चना दाल। लेकिन इन सबमे सबसे ज्यादा हेल्दी मूंग दाल को माना जाता है। मूंग दाल को मूंग बीन्स के नाम से भी जाना जाता है। ये एक लोकप्रिय दाल है जिसे खाने से नुकसान कुछ भी नहीं बल्कि फायदे ही फायदे हैं। मूंग की दाल पौष्टिकता से भरपूर होती है जिसे बीमार व्यक्ति को सबसे ज्यादा खिलाया जाता है। इसके अलावा प्रेग्नेंट महिला को मूंग की दाल काफी फायदा करती है।
मूंग की दाल में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है जो हमारे मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखता है। मूंग की दाल में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और कई विटामिन्स पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों को रोकने में सहायक होते हैं। मूंग की दाल या मूंग से कई ऐसी डिश बनाई जा सकती है जो प्रेग्नेंट महिला को खिलाकर फायदा पहुंचाया जा सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान इन सुपरफूड को खाकर माँ और बच्चे दोनों को फायदा होगा।

मूंग दाल
मूंग की दाल तो हर व्यक्ति को फायदा पहुंचाती है। इसका सबसे ज्यादा फायदा प्रेग्नेंट महिला को मिलता है। इसमें प्रोटीन, आयरन के साथ कई जरुरी विटामिन और मिनरल मौजूद होते हैं।

मूंग दाल सूप
यदि रोजाना मूंग की दाल खा-खाकर बोर हो गए हैं तो आप मूंग की दाल का सूप ट्राय कर सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। आप अपने हिसाब से सूप को कस्टमाइज करके बना सकते हैं। मूंग की दाल के साथ यदि सूप में पालक, गाजर या टमाटर आदि जैसी सब्जियों को भी शामिल कर लिया जाए, फिर तो ये प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए किसी अमृत से कम नहीं होगा।

मूंग दाल की खिचड़ी
हर घर में मूंग दाल की खिचड़ी सबसे ज्यादा बनाई जाती है। ये बनाने में भी आसान होती है और साथ ही जल्दी पच भी जाती है। मूंग दाल की खिचड़ी प्रोटीन और फाइबर के गुणों से भरपूर होती है। आप चाहे तो इसमें गाजर, मटर, टमाटर जैसी चीजे भी डाल सकते हैं।

मूंग दाल सलाद
मूंग की दाल का सलाद सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसे खाने से प्रेग्नेंट महिलाओं के मुंह का स्वाद भी बदल जाएगा। सलाद में टमाटर, खीरा, गाजर, चुकंदर और खड़े भीगे हुए मूंग को मिक्स करके मसाला डालकर बना सकते हैं।






