- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Maharastra, mumbai, street style
- Course
- dinner, indian, Lunch, Main Course, party dish
Pav Bhaji Recipe: कुछ टेस्टी खाने का मन है? चटोरी जुबान को चखाएं पाव भाजी का स्वाद, इस रेसिपी से बनाएं
बच्चे हों या बड़े, सभी को पाव भाजी बहुत पसंद होती है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। फैमिली पार्टी हो या घर पर आने वाले हों मेहमान, बेझिझक पाव भाजी बनाई जा सकती है।इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसे चटनी के साथ परोसा जा सकता है।
Ingredients
- 1 कप फूल घोभी
- 4 आलू
- 3 बारीक कटा हुआ टमाटर
- 1 कप हरी मटर
- 1 tbsp कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 3 tbsp मस्का
- 2 tbsp तेल
- 1 tbsp अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 2 tbsp पाव भाजी मसाला
- 3 प्याज़, बारीक कटा हुआ
- नमक स्वाद अनुसार
- जरूरत हिसाब मस्का
- कोतमीर पुदीना सजाने के लिए, साइड में खाने के लिए।
Method
एक प्रेशर कुकर में मस्का गरम करके, साथ में तेल शामिल करें, गरम होने पे प्याज़ बारिक कटी हुई डालें, गोल्डन ब्राउन होने पे, टमाटर डालें और उसे हल्का भून लें, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भी भून लें।
इस में सारी सब्जियां डालें, अच्छे से मिक्स करें, नमक, कश्मीरी लाल मिर्ची और पानी डालकर इसे 4 से 5 सीटी धीमी आंच पे पकाएं।
ठंडा होने पे इसे खोलकर इसे मैश कर लें, अब वापस गैस पे रख के, इस में पाव भाजी मसाला डालें, और अमूल मस्का ऊपर से अपने स्वाद अनुसार डालें।
उपर से कोतमीर डालकर, प्याज़ और मस्का में तले हुए पाव के साथ परोसें।






