- Prep
- 30 min
- Cook
- 10 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- South Indian
- Course
- Appetizer, dinner, Lunch, Salad
सीफूड की शौकीन हैं, तो प्रोटीन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर प्रॉन आपके लिए हेल्दी विकल्प होगी।
प्रॉन यानी झींगा मछली हमेशा से सीफूड खाने वालों की पसंदीदा रही है। लोग स्टार्टर से लेकर मेन कोर्स तक में इसके टेस्ट को इंजॉय करते हैं। यह स्वाद में लाजवाब होने के साथ ही कई आवश्यक पोषक तत्वों का भी भंडार है। यह प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन बी 6 और बी 12 में भी समृद्ध है। इतने सारे पोषक तत्वों का लाभ लेने के लिए ट्राई करें नादान प्रॉन रेसिपी (Nadaan prawn recipe)।
Ingredients
- 15-20 बड़े किंग साइज झींगे
- ½ tsp हल्दी पाउडर
- 1½ tbsp कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- ½ tsp काली मिर्च पाउडर
- ¼ tsp गरम मसाला पाउडर
- 1 चुटकी सौंफ बीज
- ⅛ tsp सौंफ का पाउडर
- 1 tsp चावल का आटा
- नमक
- 1-2 tbsp पानी
- 3 tsp नारियल का तेल
- करी पत्ता
- 2 हरी मिर्ची लंबा कटा हुआ
- गार्लिक बटर बनाने के लिए (1 tbsp मस्का, 3 tsp लहसुन बारिक कटा हुआ, नमक - एक चुटकी)
Method
एक मिक्सर जार में, सभी मसाले, नमक, चावल का आटा,सौंफ, सौंफ का पाउडर, और थोड़ा सा तेल डालकर एक पेस्ट बना लें।
झींगे को साफ करके, उसकी नस निकल के, उसे बटरफ्लाई आकार दे।
इस में यह मसाला लगाएं, और 30 मिनट के लिए साइड पे रख दे।
इसी टाइम पे, एक बर्तन में मस्के के साथ लहसुन और चुटकी भर नमक डालकर 20 मिनट के लिए रहने दे।
तेल गरम करके, इसे मीडियम आंच पे झींगे को फ्राई करें। अलाट पलट कर के। साथ में करी पत्ता, हरी मिर्च भी डालकर मिक्स करें
इस में मस्का वाला मिक्सचर डालकर 5-7 सेकंड्स पकाए।
गरमा गरम पराठे के साथ सर्व करें।






