- Prep
- 20 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- party dish, Snack
पनीर बच्चों से लेकर बड़ो तक खूब पसंद होता है। पनीर से कई तरह की डिश बनाई जाती है। चाहे वो सब्जी हो या स्टार्टर। गर्मी के मौसम में लोगों को अक्सर कुछ हेल्दी और चटपटा खाने की क्रेविंग होती है। ऐसे में आप एक नए प्रकार की डिश ट्राई कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं पनीर के पॉपकॉर्न के बारे में। पनीर के पॉपकॉर्न बनाना बहुत आसान है। इस डिश को आप पार्टी में भी साइड डिश के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं पनीर के पॉपकॉर्न बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- पनीर 200 ग्राम
- कॉर्नफ्लोर आधा कप
- काली मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर एक चम्मच
- तलने के लिए तेल
- नमक स्वाद अनुसार
- ब्रेडक्रंब्स दो बड़ा चम्मच
- ऑरेगैनो एक चम्मच
- अदरक लहसुन का पेस्ट आधा चम्मच
- हल्दी आधा चम्मच
- चाट मसाला- 1 चम्मच
Method
पनीर पॉपकॉर्न बनाने के लिए आप सबसे पहले पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
फिर आप एक बर्तन में कॉर्नफ्लोर, एक चम्मच लाल मिर्च, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च डालकर मिला लें।
अब आप इसमें ऑरिगेनो, आधा चम्मच हल्दी, स्वाद अनुसार नमक, आधा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालें और बैटर तैयार करें।
अब आप इस मिश्रण में पनीर के टुकड़े डाल दें और इसे 10 से 15 मिनट के लिए रख दें।
अब आप इन पनीर क्यूब्स को ब्रेड क्रंब्स में डालकर रोल कर लें और इन्हें 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
तब तक आप कड़ाही में तेल डालकर गर्म कर लें और 10 मिनट होने के बाद सभी पनीर के पीस को अच्छे से फ्राई कर लें।
इसके ऊपर से आप चाट मसाला डाल दें और सॉस व हरी चटनी के साथ इसे सर्व कर दें।






