
खाना बनाते समय महिलाएं और भी कई कामों में ध्यान लगाती हैं। ऐसे में कई बार गलती से कभी नमक ज्यादा हो जाता है तो कभी मिर्ची। कई बार लोग ज्यादा चटपटा खाना बनाने के चक्कर में ज्यादा मिर्ची डाल देते हैं। ऐसे में सब्जी का स्वाद बिगड़ जाता है और घरवाले उसे खाने में नखरे करने लगते हैं। ऐसे में बड़ी समस्या यह रहती है कि यदि सब्जी में मिर्ची ज्यादा हो जाए तो उसे कैसे कम किया जाए। हम आपको आज कुछ ऐसी आसान सी टिप्स बता रहे हैं जिसे यदि सब्जी में मिला दिया जाए तो मिर्ची कम हो सकती है।
दूध, दही या क्रीम
यदि सब्जी में मिर्ची ज्यादा हो जाए तो उसे कम करने के लिए दूध, दही या क्रीम का इस्तेमाल करना सबसे बेस्ट है। यदि आप इसे थोड़ी सी मात्रा में सब्जी में मिला दें तो इससे मिर्ची कम हो जाएगी। इससे आपकी सब्जी का स्वाद भी बढ़ जाएगा।
नींबू
सब्जी में मिर्ची ज्यादा हो जाने पर आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे तीखापन कम हो जाएगा साथ ही सब्जी का स्वाद भी बढ़ जाएगा। आप चाहे तो सब्जी में सिरका भी मिला सकते हैं।
चीनी, गुड़ या शहद
सब्जी में मिर्ची को कम करने के लिए आप इसमें चीनी, गुड़ या शहद मिला सकते हैं। इससे सब्जी में हल्की सी मिठास आ जाएगी और तीखापन कम हो जाएगा।
देसी घी या बटर
आप सब्जी में तीखापन कम करने के लिए उसमें देसी घी और बटर मिला सकते हैं। इससे सब्जी का स्वाद भी अच्छा हो जाएगा और तीखापन भी कम हो जाएगा।
काजू का पेस्ट
सब्जी का तीखापन कम करने के लिए आप इसमें काजू का पेस्ट मिला लें। इससे ग्रेवी गाढ़ी तो हो ही जाएगी और तीखापन कम हो जाएगा।






