सावन का पहला सोमवार लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। इस दिन लोगों ने व्रत कर दिनभर भोलेनाथ की उपासना की और उन्हें प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय भी किए। सावन के महीने में सोमवार का व्रत रखना और शिवजी की विशेष पूजा और अभिषेक करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इस बार सावन में कुल 8 सोमवार आने वाले हैं। ऐसे में इन आठों सोमवार पर भोलेनाथ की विशेष पूजा की जाएगी।

कहा जाता है कि भोलेनाथ ही एक ऐसे देवता है जो बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। यदि सच्चे मन से इन्हें सिर्फ एक लोटा जल भी चढ़ाया जाए, तो ही ये भक्तों की सभी मनोकामना पूरी कर देते हैं। भोलेनाथ को वैसे तो जंगली फूल ज्यादा पसंद हैं लेकिन इनके अलावा उनके एक और चीज खूब पसंद है और वो है भस्म। भस्म के बिना भोलेनाथ की पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में आप भोलेनाथ को पूजा करते समय भस्म जरूर चढ़ाएं। आप जल चढ़ाने के बाद भोलेनाथ को भस्म चढ़ा दें। इससे आपकी पूजा पूर्ण मानी जाएगी।
इस मंत्र का जाप करें
सावन के महीने में आप भोलेनाथ जी की पूजा करते समय एक मंत्र का जाप जरूर करें और वो है ‘ऊं नम: शिवाय’ मंत्र।
Sawan 2023: बेलपत्र से करें ये अचूक उपाय, जरूर पूरी होगी मनोकामना, जानें बेलपत्र चढ़ाने के नियम
सावन सोमवार 2023 की तिथियां
सावन का पहला सोमवार- 10 जुलाई
सावन का दूसरा सोमवार- 17 जुलाई
सावन का तीसरा सोमवार-24 जुलाई
सावन का चौथा सोमवार- 31 जुलाई
सावन का पांचवा सोमवार- 7 अगस्त
सावन का छठा सोमवार- 14 अगस्त
सावन का सातवां सोमवार- 21 अगस्त
सावन का आठवां सोमवार- 28 अगस्त

सावन में करें बेलपत्र का उपाय
यदि आप बेलपत्र पर प्रभु श्री राम या फिर ॐ नमः शिवाय का नाम लिखकर उसे भोलेनाथ को चढ़ाएंगे तो इससे भगवान शिव और भगवान विष्णु दोनों ही प्रसन्न होंगे और इनकी कृपा बरसेगी। साथ ही आपकी सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होंगी। पूजा के दौरान आप 3, 11 या 108 बेलपत्र पर श्री राम या ॐ नमः शिवाय का नाम लिखकर शिवलिंग पर जरूर अर्पित करें।
sawa






