- Prep
- 30 min
- Cook
- 20 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Appetizer, party dish, starter
पनीर के शौकीन लोगों के लिए पनीर टिक्का एक शानदार व्यंजन है. पनीर टिक्का बनाने के लिए शिमला मिर्च, प्याज और दही समेत कई मसालों का भी इस्तेमाल किया जाता है. सभी लोगों को पनीर टिक्का का स्वाद खूब पसंद आता है. चलिए पनीर टिक्का बनाने की रेसिपी जान लेते हैं.
Paneer Tikka: डिनर में अगर आप सादा खाना खाकर बोर हो गए हैं, तो आज रात पनीर टिक्का की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. पनीर टिक्का खाने में बेहद स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है. पनीर खाने के शौकीन लोगों के लिए पनीर टिक्का डिनर का एक शानदार विकल्प है. यह डिश हर उम्र के लोगों को खूब पसंद है और लोग इसे बड़े चाव के साथ खाते हैं. पनीर टिक्का पनीर, शिमला मिर्च और प्याज के ताजे टुकड़ों को दही और मसालों के स्वादिष्ट मिश्रण के साथ मैरीनेट करके बनाया जाता है.
Ingredients
- 300 ग्राम क्यूब्स के आकार में कटा हुआ पनीर
- 100 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर
- 1 कप भुना हुआ बेसन
- 1 शिमला मिर्च
- 2 टमाटर
- 2 प्याज
- 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
- 2 चुटकी पिसा हुआ गरम मसाला पाउडर
- नमक आवश्यकतानुसार
- 1 चम्मच लहसुन अदरक का पेस्ट
- 1 चम्मच कसूरी मेथी पाउडर
- 1 चम्मच पिसा हुआ चाट मसाला,
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 1 कप सादा दही
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
Method
इस आसान डिश को बनाने के लिए सबसे पहले आप पनीर के क्यूब्स में बड़े टुकड़े काट लें.
इसके बाद शिमला मिर्च और प्याज के भी बड़े क्यूब्स काटें
अब एक बाउल में दही डालें और उसे तब तक फेंटे जब तक कि दही स्मूद नहीं हो जाता है.
फिर इसमें भुना हुआ बेसन, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर समेत अन्य सभी मसाले और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
इसके बाद गैस ऑन करके उस पर एक पैन रखें.
पैन में सरसों का तेल डालकर गर्म करें. तेल जब गर्म हो जाए तो उसमें हल्दी पाउडर डाल दें और मिलाएं.






