- Prep
- 2h
- Cook
- 20 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- dinner, Lunch
जब भी आपको भुख लगती है या कुछ चटपटा खाने का मन करता है, तो हम फटाफट से होटल जाकर ले आते हैं। हम मानते हैं कि चटपटा सिर्फ बाहर हीं मिलता है, लेकिन आप चटपटा आयटम घर पर भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं तवा कुलचा बनाने की रेसिपी।
तवा कुलचा इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद दुसरी बार फिर मांग लेंगे। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आप तवा कुलचा (Tava Kulcha Banane Ki Vidhi) घर पर आसानी से बना सकते हैं।
Ingredients
- 1½ कप मैदा
- नमक, स्वाद अनुसार
- 2 बड़ा चम्मच शक्कर
- 1 बड़ा चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1 कप दही
- देसी घी या बटर
- धनिया पत्ती गार्निश के लिए
- ½ कप गुनगुना पानी
Method
सबसे पहले आप मैदे को छानकर इसमें नमक, बेकिंग पाउडर, दही, शक्कर आदि को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। फिर इसमें थोड़ा सा गर्म पानी डालकर आटे की तरह गूंथ लें।
फिर इसे किसी एयर टाइट डिब्बे में 2 घंटे के लिए रख दें। अब तवे को गैस पर चढ़ाकर गूंथें मैदे को बेलन से बेल लें।
फिर इसके एक ओर धनिया लगाएं और दूसरी ओर पानी लगाएं। फिर सबसे पहले पानी वाली साइड को तवे पर डालकर सेंके और फिर दुसरी साइड को।
जब यह पूरी तरह से पक जाएं तो आप इसे छोले के साथ सर्व कर सकते हैं।






