गर्मी के मौसम में खाने-पीने की चीजें जल्दी ख़राब हो जाती हैं। ऐसे में हम हर चीज उठाकर फ्रिज में रख देते हैं। फ्रिज हमारे किचन में मौजूद सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है। इसमें ढेरों सामान रखा रहता है जो खाने की चीजों से ख़राब होने से बचाता है।

अक्सर लोग ढेर सारी सब्जियां और फ्रूट्स एक साथ खरीद लेते हैं जिससे उन्हें बार-बार बाजार के चक्कर काटने के झंझट से छुटकारा मिल जाता है। फ्रिज में फल और सब्जियां ख़राब नहीं होती है और ये लंबे समय तक फ्रेश रहती है। लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार, हम आपको 10 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें हमें फ्रिज में कभी भी स्टोर नहीं करना चाहिए।
ब्रेड
अगर आप भी फ्रिज में ब्रेड रखते हैं, तो आप अभी से ऐसा करना बंद कर दीजिए। फ्रिज में ब्रेड रखने से वह जल्दी ख़राब और कड़क हो जाती है।
टमाटर
ज्यादातर लोग टमाटर को फ्रिज में ही रखते हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार, टमाटर को फ्रिज में रखने से उसका स्वाद, बनावट और खुशबू सब पर असर पड़ता है। जो टमाटर बाहर रखे रहते हैं वह ज्यादा समय तक अच्छे रहते हैं।
शहद
शहद को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इससे शहद और ज्यादा गाढ़ा हो जाता है और उसमें क्रिस्टल्स बनने लगते हैं।
तरबूज
गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग तरबूज को फ्रिज में रखते हैं, जिससे कि खाते वक्त वह ठंडा-ठंडा लगे। लेकिन, इसे कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि तरबूज को फ्रिज में रखने से इसके एंटीऑक्सीडेंट्स खत्म होने लगते हैं।
आलू
आलू को भी आप फ्रिज में रखे से बचें। इसे एक खुली टोकरी में रखें जहां हवा लगती रहे। दरअसल, फ्रिज की ठंडक आलू में मौजूद स्टार्चयुक्त कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट को बदल देती है और इससे आलू का टेस्ट मीठा हो जाता है।
लहसुन
लहसुन को जभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ये भी प्याज की तरह ठंडे होते हैं और इन्हें हवा की जरुरत होती है। लहसुन को हमेशा खुला रखे। इसे किसी पॉलीथिन में पैक करके ना रखें।
प्याज
प्याज को हमेशा ठंडी, सूखी और हवादार जगह पर ही रखना चाहिए। अगर आप प्याज को फ्रिज में रखेंगे तो वह जल्दी सड़ जाएंगे। लेकिन अगर आप इसे किसी खुले ठंडे कमरे में रखेंगे तो ये काफी दिन चलेंगे।
खीरा
यदि खीरे को फ्रिज में 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे के तापमान में तीन दिन से ज्यादा रखा जाता हैं तो वह सड़ने लग जाता हैं। इसलिए खीरे को फ्रिज में ना करें। इसके अलावा खीरे को कभी अवोकाडो, टमाटर और खरबूजे के साथ भी ना रखें।
कॉफी
कॉफी को भी आप भूलकर कभी फ्रिज में ना रखे। दरअसल, कॉफी फ्रिज की नमी को अब्जॉर्ब कर लेती और वह इससे कड़क होकर ख़राब हो जाती है।
केला
केले को भी कभी फ्रिज में नहीं रखा जाता है। इससे केले का स्वाद और उसका रंग-रूप दोनों ख़राब हो जाता है।






