- Prep
- 5 min
- Cook
- 3 min
- Cuisine
- American
- Course
- Appetizer, Breakfast, Snack, Snacks
अक्सर शाम के वक्त हमें कुछ चटपटा, चीज़ से भरा हुआ नाश्ता स्नैक्स में खाने का बहुत मन करता है और अब जब बच्चे है घर में तो क्यों न उन्हें कुछ ऐसा बनाकर खिलाया जाए जिससे वो रहे खुश और आप भी ? लाए हैं हम बस 5 जी हां बस 5 मिनट में झटपट तैयार होने वाली चीज़ ब्रेड रेसिपी जिसे खाएंगे एक बार, मांगेंगे हर बार। तो चलिए हम शेयर करते है 5 minute Crispy Cheesy Bread की रेसिपी ।
Ingredients
- 1 tbsp मस्का
- 2 चीज़ क्यूब
- नमक, स्वाद अनुसार
- 2 tbsp दूध
- 1 tsp रेड चिल्ली फ्लेक्स
- 1 tsp ओरिगेनो
- 1 tsp बेसिल लीव्स
- 1 बर्गर
Method
एक मिक्सिंग कटोरे में सारी चीज़ें डाल लें सिवाए बर्गर बन के।
मिक्स करके उसे माइक्रोवेव कर लें 1 मिनट के लिए।
अब एक बर्गर बन को 3 स्लाइस में कट कर लें, ऐसे की तीनों का आकार गोल हो और मीडियम पतला हो।
इस बर्गर बन पे यह चीज़ स्प्रेड लगाएं, बेक करे 4 से 5 मिनट के लिए।
गरमा गरम चीज़ क्रिस्पी ब्रेड एंजॉय करें






