- Prep
- 20 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- street style
- Course
- Breakfast, Snacks
स्नैक्स में बच्चे अक्सर कुछ टेस्टी और चीज़ी खाने की फरमाइश करते हैं. हालांकि हर रोज मार्किट से फास्ट फूड मंगाना बच्चों के लिए अनहेल्दी ऑप्शन साबित होता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर चीज़ बॉम्ब्स (Cheese Bombs Recipe) की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. चीज़ बॉम्ब्स बनाना काफी आसान होता है. जिसे फॉलो करके आप मिनटों में बच्चों के मनपसंद स्नैक्स सर्व कर सकते हैं.
Ingredients
Method
स्नैक्स में चीज़ बॉम्ब्स बनाने के लिए सबसे पहले दही में बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और चीनी मिक्स करें.
कुछ देर तक फेंटने के बाद इसमें मैदा, नमक और पानी डालकर सॉफ्ट आटा तैयार कर लें.
वहीं चीज़ बॉम्ब्स की फिलिंग बनाने के लिए मोजरेला चीज़ को कद्दूकस कर लें.
फिर इसमें रेड चिली फ्लेक्स, पिज्जा सीजनिंग और नमक एड करें.
इसके बाद मैदे के आटे से छोटी लोई बनाएं और इसे हाथों से प्रेस करके कटोरी का आकार दे दें.
अब इसमें मोज़रेला चीज़ की स्टफिंग फिल करें और हल्का सा पानी लगाकर ऊपर से बंद कर दें. फिर इसे गोल घुमाते हुए बॉल्स बना लें.
अब तवा गर्म करें और चीज़ बॉम्ब्स को तवे पर रखें.फिर चीज़ बॉम्ब्स पर पानी लगाकर काला जीरा और हरा धनिया चिपका दें.
इसके बाद बटर अप्लाई करें और तवे को उलटा कर दें. वहीं गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे तवे से उतार लें.
बस आपके डिलिशियस चीज़ बॉम्ब्स बनकर तैयार हैं. इसे टोमैटो सॉस के साथ बच्चों को सर्व करें.






