- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast
Aalu Tikki Recipe: आलू टिक्की (Aalu Tikki) का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ गया ना…आलू टिक्की उत्तर भारत की सबसे लोकप्रिय चाट है। टिक्की की खुशबू से ही भूख दोगुनी हो जाती है। आलू टिक्की बाहर से तो कुरकुरी और अंदर से नरम होती है। इसे आप सुबह या शाम, कभी भी नाश्ते में खा सकते हैं। यदि इसे घी में सेका जाए, फिर तो इसका स्वाद ही लाजवाब हो जाता है। गोल गप्पे की ही तरह आलू टिक्की (Aalu Tikki Recipe) भी भारतीय लोगों के फेवरेट स्ट्रीट फूड में से एक है। हर शादी-पार्टी में आपको ये डिश तो मिलेगी ही मिलेगी। इसे उबले हुए आलू को मैश करके बनाया जाता है। आलू टिक्की पर डाले जाने वाली हरी चटनी, लाल चटनी और दही इसके स्वाद को और भी बढ़ा देते हैं। तो देर किस बात की, आइए आज हम आपको बताएंगे घर पर ही करारी आलू टिक्की (Aalu Tikki Recipe) बनाने की परफेक्ट विधि।
Ingredients
Method
सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर उसे कद्दूकस या अच्छी तरह मैश करलीजिए।
फिर उसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च, नमक, बारीककटा हरा धनिया, हल्के पिसे हुए मूंगफली दाने, लाल मिर्च पाउडर,धनियापाउडर और कॉर्न फ्लोर डाल कर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिए।
उसे आटे की तरह गूंथ कर तैयार कर लीजिए।
अब मीडियम आंच पर एक पैको न गरम करने के लिए रखें।
जब तक पैन गरम होगा, तब तक आप आलू की मीडियम साइज़ की टिक्कीबना लें।
गरम पैन में थोड़ा-सा तेल या फिर घी डाल दीजिये। उसे तवे के चारो ओर फैलाइये।
फिर पैन पर जितनी टिक्की आ जाए, उतनी टिक्कियों को सेकने के लिये रख दीजिये।
याद रहे टिक्की को धीमी/ मीडियम आंच पर ही सके।
जब टिक्की हल्की ब्रॉउन और कुरकुरी हो जाए, तो उसे आप प्लेटमें सर्व करके दही, चटनी और सेंव के साथ परोस दीजिये।






